Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

बाइक सवार से मारपीट कर लूट के दो आरोपित गिरफ्तार

57

गुना । कैंट थानाक्षेत्र में बाइक से गांव जा रहे एक युवक के साथ दो अज्ञात मोटरसाइकिल चालकों ने मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 24 घंटे के भीतर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार 12 जुलाई को फरियादी दामोदर पुत्र दौलतराम धाकड़ उम्र 27 साल निवासी ग्राम रतनपुरा म्याना द्वारा कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा कि वह दोपहर में मोटरसाइकिल चलाकर गुना से अपने गांव रतनपुर जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम भावपुर से आगे पहुंचा, तभी मोटरसाइकिल पर बैठे दो व्यक्तियों ने उसकी बाइक को रोकने का प्रयास किया। इस पर उसने बाइक तेजी से भगाई। लेकिन उक्त दोनों व्यक्तियों ने ग्राम नेगमा पुलिया के पास रोक लिया और लोहे के पाइप से मारपीट की। पिट्ठू बैग, जिसमें तीन पासबुक, 3500 रुपये नकद, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, रजिस्ट्रेशन एवं बच्ची की स्कूल की किताबें रखी थीं, लूटकर ले गए। इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। इसके साथ ही 13 जुलाई को मुखबिर की सूचना के आधार पर उक्त लूट को अंजाम देने में दो संदेहियों जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र समंदर सिंह यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बिलोनिया थाना कैंट एवं धर्मेंद्र पुत्र छतर सिंह तोमर उम्र 31 वर्ष निवासी वृद्धाश्रम के पास नानाखेड़ी थाना कैंट को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस पर उन्होंने उक्त लूट की घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार लूटा गया सामान बरामद कर लिया है। इसके साथ ही अन्य मामलों में पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजीत मावई व टीम की भूमिका रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.