Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Stock Market Update: कच्चे तेल में नरमी और IT शेयरों की जोरदार तेजी से चमका बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी म... Telecom Regulatory Update: 1 नवंबर 2026 से बदल जाएगा कॉलिंग का तरीका, फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का... Imran Khan CJP Protest Controversy: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने पर बुरे फंसे अभिन... Balodabazar News: किराना दुकान की आड़ में गांजा बेच रहा दुकानदार गिरफ्तार, 978 ग्राम गांजा जब्त Durga Navnirman Samiti Durg: नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा पंडाल में मचा बवाल, पुलिस के पहुंचने से पह... Dhamtari News Update: हाईकोर्ट के आदेश के 6 साल बाद भी पुनर्वास का इंतजार, गंगरेल जल सत्याग्रह पर बन... Kankey Robbery Case: 41 लाख नकद और गहनों की डकैती का खुलासा, पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी Civil Surgeon Bokaro Meeting: कंपनी प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ वार्ता बेनतीजा, दो दिन का अल्ट... Jharkhand 108 Ambulance Strike: 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 16 अक्टूबर को राज्यव्यापी ... Jharkhand Puja News: अल्बर्ट एक्का चौक पर बना भव्य द्वारका धाम पंडाल, बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर समे...

दुर्गा पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस के साथ झूमाझटकी, कई लोग घायल

37

कबीरधाम : नवरात्रि से पहले छत्तीसगढ़ के पंडरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम कामठी में बवाल हो गया। जहां दो पक्ष दुर्गा पंडाल को लेकर आमने सामने आ गया। तनाव बढ़ता देख पुलिस ने मामले को शांत करना चाहा, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों के बीच भी झूमा-झटकी की स्थिति निर्मित हो गई, जिसमें कुछ ग्रामीण और पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में एक गर्भवती महिला आरक्षक भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल पर दुर्गा पंडाल लगाना शुरू किया। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पंडाल हटाकर विवाद खड़ा कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर कुकदुर और पंडरिया पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस बीच, आक्रोशित ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल पर बनी दीवार को तोड़ दिया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो बहस झगड़े में बदल गई। तनाव बढ़ता देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। देर शाम तक हालात काबू में कर लिए गए।

ये है पूरा मामला

यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है। कामठी गांव में एक प्राचीन मंदिर है। गांव के सभी लोग मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं। आदिवासी समाज के लोगों के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण उनके पूर्वजों ने किया था जिस कारण से मंदिर पर उनका अधिकार है। इसी वजह से गांववाले और आदिवासी समाज के लोगों को बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.