Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल... मध्य प्रदेश के राजघरानों और निजी लोगों के पास मौजूद वन्यजीव ट्रॉफियों की होगी जांच, 21 साल बाद होगा ... नोएडा में चोरों का अनोखा कारनामा! क्रेन से सफेद वैगनआर कार उठाकर ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वार... उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरी इनोवा कार— 4 शव ब... बेंगलुरु के होटलों में महंगी हुई चाय, कॉफी, इडली और डोसा— दूध और चावल के दाम बढ़ने से होटल मालिकों न... Virat Kohli 38th Birthday Special Performance Analysis: जन्मदिन विशेष: जानिए 19 साल की उम्र से लेकर ... रणबीर कपूर की 'रामायण' पर क्या बोले टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी? फिल्म के गानों को लेकर जाहिर की ना...

शर्मनाक: नाबालिग बेटी से पिता की दरिंदगी, मां के सामने आया सच तो…

35

लुधियाना : लुधियाना में एक पिता घिनौना कारनामा सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग सौतेली बेटी के साथ गलत हरकते करने के आरोप में थाना दरेसी की पुलिस ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नाबलिगा की मां के बयान पर उसके पति अमित कुमार के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस को दी शिकायत में नाबालिगा की मां ने बताया कि उसकी दूसरी शादी उक्त अमित कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपनी 14 साल की बेटी के साथ उसके घर में रहने लगी। कई दिन से उसकी बेटी परेशान चल रही थी तो पूछने पर उसने बताया कि जब वह इधर-उधर काम में व्यस्त होती है और वह घर पर अकेली होती है तो उसका पिता उसकी गालों पर और उसके पेट पर गलत ढंग से टच करता है। विरोध करने पर उसको डाटता है। जब उसने अपने पति से इस संबंध में बात की तो उसके पति ने उसको गाली गलौच करना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी।

इस कारण महिला और उसकी बेटी ने उसका घर छोड कर अपने बेटी को लेकर अपने मायके वापस आ गई । जांच अधिकारी एएसआई संतोख सिंह ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है । जांच के बाद ही उक्त आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को लेकर तलाश की जा रही है और आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.