Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

Ludhiana रेलवे स्टेशन से किडनैप हुआ बच्चा बरामद, हैरानीजनक खुलासे

27

लुधियाना: शहर रेलवे स्टेशन से किडनैप हुए बच्चे को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस केस को रात करीब पौने 12 बजे हल कर लिया है। बच्चे को पुलिस ने ग्यासपुरा इलाके से बरामद किया है। वहीं से पुलिस ने आरोपी महिला अनीता को भी काबू कर लिया है। जांच दौरान पुलिस ने बच्चा चोरी करते समय महिला के साथ दिखने वाला सहयोगी उसका मुंहबोला भाई है।

आरोपी महिला अनीता ने पुलिस के पास खुलासा किया कि उसके 2 जुड़वां बच्चे हुए थे जिनकी मौत हो गई थी। इस कारण वह काफी समय से परेशान थी। उसने जब बच्चे को खेलता देखा तो उसने बच्चे को अपने साथ घर ले जाकर पालन पोषण करने सोची। कभी महिला बता रही है कि, वह अपने भाई को डाक्टरों को दिखाने के लिए जालंधर अस्पताल जा रही थी। पुलिस आरोपी महिला पर शक के आधार पर जांच कर रही है।

आपको बता दें कि,  लुधियाना रेलवे स्टेशन पर 2 दिन पहले आधी रात को 1 साल के मासूम बच्चे का किडनैप कर लिया गया था।  रेलवे स्टेशन के परिसर में 1 साल के बच्चे को किडनैप करने वाली महिला व उसके साथी युवक की सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज थाना जी.आर.पी. की पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। वहीं महिला की वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गई, जिससे जांच और तेज हो गई।

गौरतलब है कि फतेहपुर से आई महिला ललितावती देवी अपने 2 बच्चों सहित लुधियाना में अपने पति से मिलने के लिए आई थी और रात को लेट होने के कारण वह रेलवे परिसमर में ही रुक गई। महिला का कहना है कि 2 दिन से उसने नींद नहीं ली थी जिस कारण थकावट के चलते उसकी आंख लग गई और उसके निकट ही लेटे उक्त आरोपी उसका बच्चा लेकर फरार हो गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.