Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पति बनाता था विधवा महिलाओं से संबंध, पत्नी बनाती थी Video, फिर करते ब्लैकमेल, पॉलिटिकल कनेक्शन आया सामने

28

भोपाल: अपने पति को विधवा महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उकसाने वाली मास्टमाइंड पत्नी चंद्रिका अब भी फरार है। चंद्रिका पालिवाल के पति अविनाश ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। चंद्रिका पालिवाल पति के दूसरे महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाते वक्त वीडियो रिकॉर्ड करती थी। जिसके बाद दोनों पति पत्नी ऐसे ही वीडियोज के दम पर उन महिलाओं को ब्लैकमेल करने लगते थे। दोनों पति पत्नी ऐसी ही महिलाओं की तलाश करते थे जो विधवा हो, और शादी करना चाहती हो, प्लान के मुताबिक पति विधवा महिलाओं का पहले तो दिल जीतता। उसके बाद उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता, और पत्नी इनका वीडियो।

चंद्रिका पालिवाल के राजनीतिक कनेक्शन..
पुलिस चंद्रिका पालिवाल की तलाश कर रही है। उसके बारे में आए दिन बड़े खुलासे हो रहे हैं। जांच में पता चला है कि उसके पॉलिटिक्ल कनेक्शन भी रहे हैं। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ भी उसकी तस्वीर है। हालांकि यह तस्वीर पुरानी बताई जा रही है। लेकिन जानकार बताते हैं कि वह लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रही है।

पढ़िए पति पत्नी के काले कारनामे की पूरी कथा
मध्यप्रदेश प्रदेश की राजधानी भोपाल का रहने वाला अविनाश प्रजापति पहली नज़र में एक आम आदमी लगता था। लेकिन उसके पीछे की सच्चाई ऐसी थी जिसने पुलिस तक को चौंका दिया। अविनाश की ज़िंदगी में मोड़ तब आया जब वह कार खरीदने एक ऑटोमोबाइल कंपनी पहुंचा। वहां उसकी मुलाकात सेल्स एग्जीक्यूटिव चंद्रिका पालीवाल से हुई। दोस्ती बढ़ी, और जल्द ही दोनों ने शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद अविनाश का बिज़नेस घाटे में चला गया। यहीं से शुरू हुई एक खतरनाक कहानी। जिसने कई महिलाओं की जिंदगी बर्बाद कर दी। पैसों की तंगी में चंद्रिका ने एक ऐसा प्लान बनाया जिसने कई महिलाओं के जिंदगी पर काला दाग लगा दिया। उसने अविनाश से कहा कि मेट्रीमोनियल साइट्स पर विधवा महिलाओं से दोस्ती करो, उन्हें शादी का झांसा दो और फिर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाओ। इसके बाद उनके वीडियो शूट कर लो। चंद्रिका को भरोसा था कि वीडियो वायरल होने के डर से महिलाएं कभी शिकायत नहीं करेंगी।

अविनाश ने प्लान के मुताबिक मेट्रीमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाई और खुद को तलाकशुदा बताया। भोपाल और आसपास रहने वाली कामकाजी महिलाओं से उसने संपर्क किया। इनमें से एक कॉर्पोरेट में काम करती थी और दूसरी बैंक में। दोनों को उसने शादी का भरोसा दिया और फिर शारीरिक संबंध बनाए। वहीं जब पति इन महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाता था। तो उसकी पत्नी चुपके से इस पल के वीडियो रिकॉर्ड करती थी। इन्हीं वीडियो के जरिए बाद में महिलाओं को ब्लैकमेल किया जाता था, और पैसों की भारी डिमांड की जाती थी। पुलिस ने जब अविनाश को गिरफ्तार किया तो पूछताछ में यह पूरा राज़ सामने आया। लेकिन इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि अविनाश अकेला नहीं था, उसकी पत्नी चंद्रिका ही इस ठगी और शोषण की मास्टरमाइंड थी। फिलहाल चंद्रिका फरार है। लेकिन उसके अतीत ने पुलिस को और चौंकाया। पता चला कि वह बुधनी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे मिर्ची बाबा की प्रस्तावक भी रह चुकी है। अब पुलिस इस पति-पत्नी की कहानी की गुत्थी सुलझा रही है। एक तरफ महिलाएं इंसाफ चाहती हैं, दूसरी तरफ मास्टरमाइंड चंद्रिका की तलाश जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.