Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस 'RSS, तालिबान और जैश में कोई फर्क नहीं': वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद का विवादित... स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, अमित शाह बोले- ध्वस्त हुआ ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क हापुड़ से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद जफर गिरफ्तार: मदरसों के चंदे से पाकिस्तान भेजता था ...

अगस्त 2027 से चलने लगेगी देश में बुलेट ट्रेन, पहले फेज में तय करेगी 50 KM की दूरी

42

मुंबई और अहमदाबाद के बीच 2027 में बुलेट ट्रेन चलनी शुरू हो जाएगी. इस दौरान सिर्फ 2 घंटे में ही मुंबई से अहमदाबाद पहुंचा जा सकेगा. शुक्रवार को रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव यह जानकारी साझा की है. बताया जा रहा है कि सूरत के 50 किलोमीटर के सेक्शन पर पहली बुलेट ट्रेन 2027 में चलेगी. यह बुलेट ट्रेन का पहला फेज है जो यात्रियों के लिए खोला जाएगा. रेल मंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो भी शेयर की है.

निर्माणाधीन मुंबई बुलेट ट्रेन स्टेशन का काम बहुत तेजी से हो रहा है. माना जा रहा है कि जिस तेजी से प्रोजेक्ट का काम चल रहा है उससे लग रहा है कि 2027 में ट्रैक पर पहली बुलेन ट्रेन दौड़ने लगेगी. इस ट्रेन के चलते से मुंबई और अहमदाबाद के बीच की दूरी भी सिमटकर रह करीब 2 घंटे रह जाएगी. इस ट्रेन के चलने दोनों शहरों के बीच कारोबार भी आसान हो जाएगा.

106 फीट की गहराई में बन रहा है स्टेशन

इस प्रोजेक्ट में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित मुंबई बुलेट ट्रेन स्टेशन मुंबई-अहमदाबाद एचएसआर कॉरिडोर का एकमात्र भूमिगत स्टेशन है. इस कार्य में जमीनी स्तर से 32.50 मीटर (लगभग 106 फीट) की गहराई तक खुदाई की जा रही है, जो एक 10 मंजिला इमारत के बराबर है. प्लेटफॉर्म को जमीन से लगभग 26 मीटर की गहराई पर बनाने की योजना है. इसमें प्लेटफॉर्म, कॉन्कोर्स और सर्विस फ्लोर सहित तीन मंजिलें होंगी.

स्टेशन पर 6 प्लेटफॉर्म होंगे

इस रूट के सभी स्टेशनों पर 6 प्लेटफॉर्म होंगे. प्रत्येक प्लेटफॉर्म की लंबाई लगभग 415 मीटर होगी. स्टेशन मेट्रो लाइनों और सड़क मार्ग से जुड़ा होगा. इन रेलवे स्टेशनों पर दो प्रवेश द्वार और दो ही निकास द्वार बनाए जाने की योजना पर भी काम चल रहा है. एक मेट्रो लाइन 2बी के निकटवर्ती मेट्रो स्टेशन तक पहुंच को सुगम बनाने के लिए तथा दूसरा एमटीएनएल भवन की ओर बनाया जाना है.

स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी हर सुविधा

स्टेशन की योजना इस प्रकार बनाई गई है कि यात्रियों की आवाजाही और सुविधाओं के लिए कॉनकोर्स और प्लेटफार्म स्तर पर पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सके. साथ ही प्राकृतिक रोशनी के लिए एक रोशनदान का प्रावधान किया गया है. स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों की हर सुविधा मिलेगी. स्टेशन पर यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी पेश नहीं आएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.