Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Instagram के जरिए Shopping करने वाले अलर्ट, बुरे फंस सकते हैं आप

10

जालंधर: आम आदमी पार्टी के सेक्रेटरी रितिक लूथरा के साथ ऑनलाइन फ्रॉड हो गया। साइबर क्राइम सेल ने ठगी मारने वाली महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जिसकी इंस्टाग्राम से अब डिटेल मांगी गई है।

पुलिस को दी शिकायत में रितिक लूथरा ने बताया कि उसने अपनी मां के जन्मदिन पर पेंटिग बनानी थी। इंस्टाग्राम पर उसने एक रील देखी जिसमें वंशीका सोनी नाम की इंस्टाग्राम यूजर्स से वह संर्पक में आ गया। महिला के साथ उसने ऑयल पेंटिग बनवाने को कहा था जिसके लिए महिला ने उससे 9 हजार रुपए की मांग की और भरोसा दिया की तीन से चार दिनों के अंदर पेंटिग उनके पते पर पहुंच जाएगी।

वंशिका आठ हजार में पेंटिग बनवाने में मान गई और रितिक ने उसके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। रितिक ने कहा कि चार दिन बीतने पर जब उसने वंशिका को कॉल किया तो उसने कुछ दिन और मांगे और बाद में कॉल उठानी बंद कर दी। उसके बाद वह अपनी मर्जी से ही चैटिंग करती थी और जब काफी समय बीत गया तो उसने अपने पैसे वापस मांगने शुरू कर जिसके बाद वंशिका सोनी धमकियों पर उतर आई और उल्टा रितिक के खिलाफ ही पुलिस में शिकायत देने को कहने लगी। रितिक ने इस संबंधी जालंधर पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायत देकर इंसाफ की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद साइबर क्राइम सेल में वंशिका सोनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फिलहाल महिला की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.