Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पुणे: सिंगर इमरान नासिर खान को समझ लिया पाकिस्तानी, जमकर मचाया बवाल, पुलिस ने 14 को हिरासत में लिया

54

महाराष्ट्र के पुणे में यरवदा के कल्याणीनगर स्थित पब बॉलर में रविवार को नीदरलैंड के नागरिक और सिंगर इमरान नासिर खान का एक कार्यक्रम होना था. सोशल मीडिया पर यह खबर फैल गई कि सिंगर पाकिस्तानी नागरिक है तो इसके बाद फिर पब में बड़ा हंगामा हो गया. यहां हिंदू संगठनों और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के कार्यकर्ताओं ने सिंगर इमरान नासिर खान को बुलाए जाने और भारतपाकिस्तान क्रिकेट मैच की स्क्रीनिंग करने का आरोप लगाया गया है, जिसके बाद फिर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस को स्थिति को काबू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.

जानकारी के मुताबिक, कल्याणी नगर स्थित एक पब में कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें पाकिस्तानी गायक को बुलाए जाने की बात सामने आई. इसके साथ ही यहां भारतपाकिस्तान क्रिकेट मैच की स्क्रीनिंग भी रखी गई थी. जैसे ही इसकी खबर हिंदू संगठनों और शिवसेना कार्यकर्ताओं को लगी तो वो बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए और उसके बाद फिर उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया.

इमरान नासिर खान के कार्यक्रम को लेकर बवाल

यरवदा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र शेलके के अनुसार, यरवदा के कल्याणीनगर स्थित पब बॉलर में रविवार को नीदरलैंड के नागरिक और कलाकार इमरान नासिर खान का एक कार्यक्रम होना था. सोशल मीडिया पर यह खबर आने पर कि सिंगर पाकिस्तानी नागरिक है तो कुछ संगठन कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने के लिए होटल बॉलर में जमा हो गए. इस मामले में 14 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया है.

नारेबाजी और हाथापाई से तनावपूर्ण माहौल

विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान होटल के बाउंसरों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई, इतना ही नहीं हाथापाई भी हो गई. जिसकी वजह से माहौल और भी ज्यादा तनावपूर्ण हो गया.

जांच में जुटी पुलिस

काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इस घटना को लेकर सोमवार को कई लोगों को पूछताछ के लिए थाने में भी बुलाया गया है, उनके बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद फिर पुलिस की तरफ से आगे की कार्यवाही की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.