Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nepal Dolpa Jail Break: नेपाल के डोल्पा जिला जेल में बड़ा सुरक्षा हादसा, सुरंग खोदकर भागे रेप और चोर... RSS Executive Meeting Indore: इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक शुरू, यूजीसी के नए नियमों और... Delhi Police Notice to Bihar Congress: पीएम मोदी के विवादित एआई वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस का एक्... Dewas Police Officer Death: मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब पकड़ने गए थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ... Chhattisgarh Solar Village: छत्तीसगढ़ का खैरा बना राज्य का पहला पूरी तरह सोलर पैनल वाला गांव, पीएम स... Maharashtra Farmer Suicide Warning: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सख्त चेतावनी, कर्ज वसूली के दबाव से... INDIA Bloc Mega Rally in Delhi: रामलीला मैदान की महारैली पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने, जयराम रमे... Nainital Gang Rape News: उत्तराखंड के रामनगर में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ हैवानियत, 8 मह... Amit Shah in Delhi: इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी समारोह में शा... Delhi Air Quality Index Today: दिवाली से पहले दिल्ली में सांसों का संकट, एक्यूआई 350 के पार पहुंचकर ...

देखते ही हो जाएंगे फैन! 6,500mAh बैटरी और धांसू कैमरा, बजट में लॉन्च होगा नया 5G फोन

43

भारत का स्मार्टफोन बाजार लगातार अपग्रेड और नए कलर वेरिएंट्स की ओर बढ़ रहा है. इसी लिस्ट में Vivo ने अपने पावरफुल स्मार्टफोन Vivo T4x 5G का एक नया कलर वेरिएंट पेश करने की तैयारी कर ली है. ये फोन पहले से ही मरीन ब्लू और प्रोंटो पर्पल शेड्स में आता है और अब कंपनी 18 सितंबर को तीसरा कलर ऑप्शन पेश करने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लिपकार्ट पर इसके टीजर से पता चलता है कि नया कलर यूजर्स को पसंद आने वाला होगा. हालांकि इसके नाम और शेड की आधिकारिक जानकारी लॉन्चिंग के समय ही सामने आएगी.

कीमत और वेरिएंट

Vivo T4x 5G को मार्च 2025 में तीन वेरिएंट्स में उतारा गया था. बेस मॉडल 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 13,999 रुपए में उपलब्ध है. वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए और टॉप मॉडल 8GB + 256GB स्टोरेज का दाम 16,999 रुपए है. कंपनी ने साफ किया है कि नए कलर वेरिएंट के बावजूद कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

इस फोन में आपको 6.72 इंच का फुल एचडी + LCD डिस्प्ले भी दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. डिस्प्ले TUV Rheinland आई प्रोटेक्शन सर्टिफाइड है, यानी लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम असर पड़ेगा. फोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7300 का चिपसेट दिया गया है.

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा है और 2MP सेकेंडरी सेंसर भी मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. कैमरा यूनिट को LED फ्लैश और डायनेमिक लाइटिंग फीचर से भी लैस किया गया है. बैटरी की बात करें तो इसमें 6500mAh की दमदार बैटरी है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

फीचर्स

इस फोन में आपको कई शानदार फीचर्स मिलते हैं जैसे- डुअल स्टीरियो स्पीकर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP64 डस्ट व स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग मिलती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.