Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
'RSS, तालिबान और जैश में कोई फर्क नहीं': वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद का विवादित... स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, अमित शाह बोले- ध्वस्त हुआ ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क हापुड़ से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद जफर गिरफ्तार: मदरसों के चंदे से पाकिस्तान भेजता था ... IND vs SL: गॉल टेस्ट में टला बड़ा हादसा! मोहम्मद सिराज का घातक थ्रो सीधे अंपायर अहसान रजा की ओर गया,... 5 महीने के इंतजार के बाद 26 अगस्त को रिलीज होगी यश की फिल्म 'टॉक्सिक' यूक्रेन पर रूस का भीषण मिसाइल स्ट्राइक: अरबपति लक्ष्मी मित्तल के स्टील प्लांट में बिजली व उत्पादन ठप... अयोध्या राम मंदिर को चाहिए पहला फुल-टाइम CEO: सुरक्षा, डिजिटल मैनेजमेंट और करोड़ों श्रद्धालुओं के प्... एआई का इस्तेमाल कंपनियों पर पड़ा भारी: टॉप 1% फर्में हर कर्मचारी पर खर्च कर रहीं ₹7 लाख, रिपोर्ट में... नाग पंचमी 2026 पर करें कालसर्प दोष निवारण के ये अचूक उपाय: चांदी के नाग-नागिन का जल प्रवाह और मंत्र ... आंखों से बार-बार पानी आना सामान्य नहीं: जानिए इसके प्रमुख कारण और कब डॉक्टर को दिखाना है जरूरी

हमीरपुर: TET एग्जाम पास करने का दबाव, बेटी की शादी की चिंता; टीचर ने फांसी लगाकर दी जान

36

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक सहायक अध्यापक ने आत्महत्या कर ली. सहायक अध्यापक ने फांसी लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया. मृतक की पहचान गणेशीलाल अनुरागी के रूप में हुई. गणेशीलाल अनुरागी 52 साल के थे. गणेशीलाल अनुरागी को पढ़ाई-लिखाई के बाद बेटी की शादी की चिंता थी. साथ ही उन पर टीईटी परीक्षा पास करने का भी दवाब था.

इन्हीं परेशानियों के बीच गणेशीलाल अनुरागी ने शनिवार को ये खौफनाक कदम उठा लिया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. फिर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पूरी घटना जिले के राठ कस्बे का बताई जा रही है.

खाली मकान में फांसी के फंदे पर झूलते मिले

गणेशीलाल अनुरागी शनिवार को अपने खाली मकान में फांसी के फंदे पर झूलते मिले. गणेशीलाल उच्च प्राथमिक विद्यालय गोहानी पनवाड़ी जिला महोबा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे. सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक आदेश दिया था, जिसके मुताबिक यूपी के प्राथमिक विद्यालय के जो शिक्षक टीईटी पास नहीं है, उनको दो साल के भीतर टीईटी परीक्षा पास करनी होगी. इसी को लेकर गणेशीलाल अनुरागी दबाव में थे. इतना ही उनको अपनी बेटी स्वाती उर्फ ज्योति की शादी की चिंता लगातार परेशान कर रही थी.

मृतक के बेटे ने क्या बताया?

घटना को लेकर मृतक गणेशीलाल के बेटे पीयूष अनुरागी ने बताया कि पिता सुबह घर से निकले थे. इसके बाद देर रात हम लोगों को अतरौलिया मोहल्ले में उनके शव का पता चला. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक गणेशीलाल पत्नी ऊषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. हालांकि सहायक अध्यापक की आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.