Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बाड़मेर में 7 साल की बच्ची से रेप के मामले में पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषी को अंतिम सांस तक... सर्दियों में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण बन सकता है मुसीबत असम के शिवसागर में पुलिस एनकाउंटर, होटल बिलास इन शूटआउट का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई ढेर Assam Government Strict Action Polygamy Government Employees: असम सरकार का कड़ा फैसला, एक से अधिक शा... अमेरिका में चुनाव हारते ही बदले डोनाल्ड ट्रंप के तेवर, इजराइल को सालाना 4 बिलियन डॉलर की मदद पर लगाई... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में...

पंजाब दौरे के दौरान राहुल गांधी और पुलिस के बीच तीखी बहस, गरमाया माहौल

38

गुरदासपुर: पंजाब दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दीनानगर के रावी दरिया पर मकोड़ा पत्तन पर पहुंचे। जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया। इस मौके पर जिला प्रशासन गुरदासपुर ने राहुल गांधी को मकोड़ा पत्तन से रावी दरिया के पार बसे 7 गांवों में जाने से रोक दिया।

इसी के चलते राहुल गांधी की जिला प्रशासन के बहस भी हुई। राहुल गांधी ने कहा रावी दरिया के पार बस्ते गांव के लोगों के साथ वह मिलना चाहते हैं उन्हें लोगों से मिलने से क्यों रोका जा रहा है। जिस पर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय युगराज सिंह उन्हे सुरक्षा कारणों के चलते आगे न जाने की सलाहदी, जिससे पर राहुल गांधी वापस चले गए।

मौके पर राहुल गांधी के साथ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि बड़ी दुख की बात है कि राहुल गांधी लोगों से मिलना चाहते थे लेकिन पंजाब सरकार ने जिला प्रशासन की सहायता से राहुल गांधी को रावी दरिया के पार जाने से रोक दिया। जबकि लोग उनका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने बाढ़ से पहले कोई इंतजाम नहीं किया जिसके चलते यह बाढ़ आई है और लोगों का जो नुकसान हुआ है उसकी की जिम्मेदार पंजाब सरकार है।

राहुल गांधी को रावी दरिया के पार जाने से रोकने पर गुरदासपुर से मेंबर पर्लियामेंट सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि राहुल गांधी लोगों से मिलने आए थे उन्हें रास्ते में क्यों रोका गया। इसका जवाब केन्द्र और पंजाब सरकार को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने दोनों दरियों का पानी एक साथ छोड़कर पंजाब को पानी में डुबोया है। केन्द्र सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए। इस मौके पर दीनानगर की विधायका अरूणा चौधरी भी उनके साथ थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.