Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के निशुल्क मेडिकल कैंप में 500 से अधिक मरीजों ने ली विशेषज्ञ डॉक्टरों से सेवाएं

24

चंडीगढ़ : सामाजिक सरोकारों में सक्रिय सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट ने आज रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-45 स्थित सामुदायिक केंद्र हॉल में 47वां निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया। इस कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आंख, ईएनटी (कान, नाक, गला) और त्वचा संबंधी रोगों की जांच कर मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता श्री संजय टंडन ने मुख्य अतिथि के रूप में किया।

शिविर के संयोजक परीक्षित राणा ने जानकारी दी कि इस कैंप में 500 से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया। सभी मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श देने के साथ ही संस्था की ओर से निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बताया कि कैंप पूरी तरह निःशुल्क था और पीजीआई के अनुभवी चिकित्सकों ने मरीजों को सेवाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों द्वारा लिखी गई सभी दवाइयां भी ट्रस्ट की ओर से मुफ्त उपलब्ध कराई गईं ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को राहत मिल सके।

मुख्य अतिथि श्री संजय टंडन ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि निशुल्क मेडिकल कैंप के माध्यम से आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं न केवल चंडीगढ़ बल्कि हिमाचल प्रदेश जैसे दूर-दराज़ इलाकों तक पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि ट्रस्ट अब तक 47 निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित कर चुका है और लाहौल-स्पीति जैसे कठिन क्षेत्रों में भी शिविर लगाकर लोगों को राहत दी है। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि संस्था रक्तदान के साथ-साथ लोगों को अंगदान के लिए भी प्रेरित करे ताकि अधिक से अधिक जीवन बचाए जा सकें।

ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने आगे जानकारी दी कि संस्था का 48वां निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप आगामी 21 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श देंगे और ट्रस्ट द्वारा दवाइयां भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी।

आज आयोजित कैंप में सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी श्री यशपाल अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कैंप में मरीजों और उनके परिजनों ने संस्था के इस प्रयास की खुलकर प्रशंसा की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.