Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...

प्रतिपदा तिथि का आज पहला श्राद्ध, नोट कर लें पितृपक्ष की तिथि का पूरा कैलेंडर

39

हिंदू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व है. साल 2025 में पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितंबर, रविवार से हो चुकी है. आज का दिन विशेष है आज प्रतिपदा श्राद्ध है यानी श्राद्ध की प्रथम तिथि. इस दिन परिवार के उन मृत सदस्यों के लिए किया जाता है, जिनकी मृत्यु प्रतिपदा तिथि पर हुई हो. जिन लोगों की मृत्यु किसी भी माह के शुक्ल पक्ष या कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होती है उन लोगों का श्राद्ध पहले दिन किया जाता है. प्रतिपदा श्राद्ध को पड़वा श्राद्ध के नाम से भी जाना जाता है.

प्रतिपदा श्राद्ध तिथि को नाना-नानी का श्राद्ध करने के लिए भी उपयुक्त माना गया है. अगर मातृ पक्ष में श्राद्ध करने के लिए कोई व्यक्ति नहीं है और पुण्यतिथि ज्ञान नहीं है, तो इस तिथि पर श्राद्ध करने से नाना-नानी की आत्मायें प्रसन्न होती हैं.

पितृपक्ष के दौरान अपने पितरों का श्राद्ध और पिंडदान किया जाता है. ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. साथ पितृपक्ष के दौरान हमारे पितृ धरती पर आते हैं और परिवार में उनका श्राद्ध कर उन्हें तृप्त करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.

आज पितृपक्ष की शुरुआत के साथ जानें अगले 15 दिन की श्राद्ध तिथि का पूरा कैलेंडर

पितृपक्ष 2025 की तिथियां (Pitru Paksha 2025 Tithi & Calender In Hindi)

श्राद्ध तिथि डेट और वार
प्रतिपदा श्राद्ध सितंबर 8, 2025, सोमवार
द्वितीया श्राद्ध सितंबर 9, 2025, मंगलवार
तृतीया श्राद्ध सितंबर 10, 2025, बुधवार
चतुर्थी श्राद्ध सितंबर 10, 2025, बुधवार
पंचमी श्राद्ध सितंबर 11, 2025, बृहस्पतिवार
षष्ठी श्राद्ध सितंबर 12, 2025, शुक्रवार
सप्तमी श्राद्ध सितंबर 13, 2025, शनिवार
अष्टमी श्राद्ध सितंबर 14, 2025, रविवार
नवमी श्राद्ध सितंबर 15, 2025, सोमवार
दशमी श्राद्ध सितंबर 16, 2025, मंगलवार
एकादशी श्राद्ध सितंबर 17, 2025, बुधवार
द्वादशी श्राद्ध सितंबर 18, 2025, बृहस्पतिवार
त्रयोदशी श्राद्ध सितंबर 19, 2025, शुक्रवार
चतुर्दशी श्राद्ध सितंबर 20, 2025, शनिवार
सर्वपितृ अमावस्या सितंबर 21, 2025, रविवार

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.