तेलंगाना से शनिवार को गणेश विसर्जन के दौरान एक बड़ा दुखद घटना सामने आई. यहां एक व्यक्ति को गणेश विसर्जन के जुलूस में नाचते समय दिल का दौरा पड़ गया, जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक व्यक्ति की पहचान शेखर के रूप में की गई. शेकर की उम्र 45 साल थी. ये दुखद घटना तेलंगाना के नारायणपेट जिले की बताई जा रही है.
नारायणपेट में शनिवार को गणेश उत्सव समिति ने विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे संगीत का आयोजन किया था. इस दौरान शेखर नाच रहा था, तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया. नारायणपेट के एसआई वेंकटेश्वरलू ने उसे सीपीआर दिया और उसकी जान बचाने की पूरी कोशिश की. हालांकि, वह उसे बचाने में असफल रहे.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.