Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

उज्जैन: तेज रफ्तार कार पुल पर हुई आउट ऑफ कंट्रोल, शिप्रा नदी में जा गिरी… रेस्क्यू जारी

34

मध्य प्रदेश के उज्जैन में अनंत चतुर्दशी पर चारों ओर गणपति विसर्जन का उल्लास है लेकिन इस उल्लास के बीच शिप्रा नदी के पुल पर एक बड़ा हादसा हो गया. जिसमें एक कार अचानक गणपति विसर्जन के दौरान पुल से नीचे जा गिरी. कार के नीचे गिरते ही तुरंत पुल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी. वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नगर निगम और प्रशासन, होमगार्ड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया.

पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि शाम के समय गणपति विसर्जन के दौरान अचानक एक कार जूना सोमवारिया की ओर से बड़े पुल की ओर आई. कार की स्पीड इतनी तेज थी कि वह सीधे नदी में जा गिरी. यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने बताया है कि गाड़ी का रंग सफेद था और उसके कांच बंद थे. गाड़ी में संभवत दो लोग थे जिनका अभी कोई पता नहीं लग पाया है. गाड़ी और इसमें सवार लोगों को खोजने के लिए लिए एनडीआरएफ की टीम नदी में बोट चलाकर रेस्क्यू में जुटी है. जबकि इनके साथ ही होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीम नदी में उतरकर कार और इसमें बैठे लोगों की तलाश कर रही है.

इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी स्कूटी सवार राहगीर अमन गोयल ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ रामघाटपर गणेश विसर्जन के लिए जा रहे थे तभी उनकी स्कूटी के पास से एक कार निकली जो कि सीधे नदी में जा गिरी. पुल पर अभी बेरीकेट नहीं है अगर बैरिकेड होते तो शायद यह कार नीचे गिरने से बच जाती. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही परेशानी

इन दिनों जोरदार बारिश होने के कारण मां शिप्रा का जलस्तर बढ़ा हुआ है और रामघाट पूरी तरह डूबा होने के साथ ही यहां के मंदिर भी जलमग्न है. साथ ही गणपति विसर्जन के दौरान घाट पर लोगों की अत्यधिक भीड़ मौजूद रही जिसकी वजह से रेस्क्यू टीमों को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.