Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2... Jalandhar News Today: पार्क खेलने गया 14 साल का अर्जुन 3 दिन बाद मिला; भार्गव कैंप पुलिस जांच में जु... Ludhiana News Today: NHRC मॉनिटर बाल कृष्ण गोयल का जेल दौरा; बंदियों के खाने की गुणवत्ता और स्किल डे...

भोपाल के बैरसिया में तर्पण के दौरान हादसा: दादा–पोती नदी में डूबे, रेस्क्यू जारी

30

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में रविवार सुबह बैरसिया के खजुरिया रामदास गांव में श्राद्ध तर्पण और पिंडदान करने गए दादा–पोती की नदी में डूबने से सनसनी फैल गई। हादसा खजुरिया रामदास और बिरई गांव के बीच बहने वाली बाह नदी में हुआ।

जानकारी के अनुसार, बाबूलाल साहू (70) और उनकी पोती चिंको साहू (12) नदी में स्नान कर रहे थे, तभी दोनों तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलते ही एसडीएम, टीआई, पुलिस टीम और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

रेस्क्यू टीम लगातार खोजबीन कर रही है, लेकिन अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.