Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

2 दिन के गुजरात दौरे पर अरविंद केजरीवाल, चोटिला में कपास किसानों को करेंगे संबोधित

29

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं. इस दौरे की शुरुआत शनिवार से राजकोट से होगी और रविवार को वह चोटिला में कपास किसानों की एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरे को केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम मानना गलत होगा, क्योंकि केजरीवाल खुद कपास किसानों के मुद्दे को लेकर मैदान में उतरे हैं.

हाल ही में केंद्र सरकार ने कपास पर इंपोर्ट ड्यूटी हटा दी है, जिससे विदेशी कपास सस्ती होकर भारतीय बाजार में आएगी और इसका सीधा नुकसान गुजरात जैसे राज्यों के कपास किसानों को होगा. अरविंद केजरीवाल इस फैसले के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं.

जमीनी मुद्दों पर सीधी बात-केजरीवाल

केजरीवाल का यह कदम गुजरात के किसानों को यह भरोसा देता है कि उनकी आवाज दिल्ली तक पहुंच रही है. जब एक बड़ा राष्ट्रीय नेता खुद आकर उनकी बात सुने, तो किसानों को लगता है कि कोई तो है जो उनके दर्द को समझता है. यह वही भावना है जो आम आदमी पार्टी की राजनीति को बाकी दलों से अलग बनाती है, ज़मीनी मुद्दों पर सीधी बात और समाधान की नीयत.

तीसरे विकल्प की तलाश पर केजरीवाल

चोटिला की रैली में केजरीवाल न केवल कपास किसानों की बात रखेंगे बल्कि आने वाले समय में राज्य की राजनीतिक दिशा भी तय करने की कोशिश करेंगे. यह दौरा इस बात का संकेत भी है कि आम आदमी पार्टी गुजरात में किसान, व्यापारी और युवा तबकों को जोड़कर मजबूत विकल्प बनने की तैयारी में जुटी हुई है. गुजरात की धरती पर जब कोई नेता किसानों के हक में आवाज़ उठाता है, तो वह वह भरोसे की एक नई नींव रखता है.

अरविंद केजरीवाल का यह दौरा किसानों के बीच एक उम्मीद की तरह देखा जा रहा है, जो कहता है कि अब उनकी बात अनसुनी नहीं जाएगी. यह एक शुरुआत है, किसान की बात किसान के खेत तक पहुंचाने की, और बदलाव की राजनीति को गांव-गांव तक ले जाने की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.