Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

मां नहाने गई, चारपाई पर सो रहे 3 महीने के मासूम को उठा ले गया बंदर; पानी से भरे ड्रम में फेंका… चली गई जान

33

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मछरेहटा क्षेत्र के सूरजपुर गांव में गुरुवार की सुबह दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई. गांव में रहने वाले अनुज यादव का तीन महीने का बच्चा शिवांश सुबह घर के अंदर चारपाई पर सो रहा था. अचानक घर में कोहराम मच गया. बच्चे की मां सरिता स्नान कर रही थीं. जैसे ही वह वापस लौटीं, उन्होंने देखा कि चारपाई पर लेटा हुआ बच्चा गायब है. यह देखकर मां चीख पड़ीं. पूरे घर में चीख-पुकार मच गई.

शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण दौड़ पड़े. सभी ने आसपास के कमरों और आंगन में बच्चे को खोजने की कोशिश की. घर के पीछे मकान का काम लगा हुआ था, यह मकान भी अनुज यादव का ही है. वहां छत पर पानी से भरे ड्रम में झांककर देखा गया तो परिजन सन्न रह गए. मासूम शिवांश ड्रम में उतराता हुआ मिला. तत्काल उसे बाहर निकाला गया और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

परिजनों की मानें तो बच्चा शिवांश पिछले दो महीने से बीमार चल रहा था और उसका इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ से कराया जा रहा था. घटना से ठीक एक दिन पहले, बुधवार को ही उसे लखनऊ से दिखाकर लाए थे. अनुज यादव ने बताया कि उन्होंने बंदर को बच्चे को उठाते हुए प्रत्यक्ष नहीं देखा, लेकिन घर में रखा अनाज बिखरा पड़ा मिला. इससे परिजनों को संदेह हुआ कि घर में घुसा बंदर ही मासूम को चारपाई से उठाकर ले गया और फिर किसी तरह ड्रम तक पहुंचा.

बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीण

ग्रामीणों के अनुसार, इस क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. कई बार बंदर घरों में घुसकर सामान इधर-उधर बिखेर देते हैं, बच्चों पर झपटते हैं और लोगों को चोट भी पहुंचाते हैं. बावजूद इसके वन विभाग या प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इस घटना के बाद गांव के लोग बेहद दहशत में हैं और अपने छोटे बच्चों को अकेला छोड़ने से डर रहे हैं.

मासूम शिवांश परिवार की पहली संतान था. अनुज यादव और उनकी पत्नी सरिता अपने बच्चे को लेकर बेहद खुश थे. लेकिन गुरुवार की सुबह घटी इस घटना ने उनकी दुनिया ही उजाड़ दी. बच्चे का शव सीएचसी से लाकर परिजनों ने गांव में ही दफन कर दिया. घटना के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

अधिकारियों से की ये मांग

गांव वालों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में बढ़ते बंदरों के आतंक पर तत्काल काबू पाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटना दोबारा न हो. वहीं, परिजनों का कहना है कि मासूम के साथ अचानक हुई इस दुर्घटना ने उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी छीन ली. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है. सूरजपुर गांव में गुरुवार की सुबह मातम का माहौल रहा और हर किसी की आंखें नम दिखीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.