Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पीएम मोदी के मणिपुर दौरे से पहले बड़ी सफलता, खुलेगा नेशनल हाइवे-2, कई अन्य समझौते भी हुए

27

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मणिपुर का दौरा कर सकते हैं. उनके इस दौरे से पहले सरकार को बड़ी सफलता मिली है. कुकी-जो काउंसिल ने मणिपुर में बंद किए हुए नेशनल हाइवे- 2 को खोलने का फैसला किया है. कुकी जो काउंसिल और गृह मंत्रालय के बीच नेशनल हाइवे 2 को खोलने के साथ-साथ राज्य में शांति बहाली और कुछ अन्य समझौते भी हुए हैं.

13 सितंबर को पीएम मोदी की मणिपुर की संभावित यात्रा में ये बहुत अहम पड़ाव है. पिछले कई महीनों से गृह मंत्रालय सरकार की टीम मणिपुर में शांति बहाली की पहल की दिशा में मणिपुर हिंसा में शामिल गुटों से वार्ता कर रही थी, जिसके बाद यह अहम सफलता मिली है और नेशनल हाइवे 2 को खोलने का फैसला हुआ है. गृह मंत्रालय पहले ही मणिपुर में हिंसा में शामिल तमाम गुटों से वार्ता कर रहा है.

मणिपुर का लाइफ लाइन है NH-02

कुकी जो काउंसिल से वार्ता में ये भी तय हुआ है कि ये गुट मणिपुर में सुरक्षाबलों को पूरा सहयोग करेगा. एनएच 2 को मणिपुर का लाइफ लाइन माना जाता है. मणिपुर की राजधानी इंफाल को कांगपोकपी और चुराचांदपुर जैसे शहर और कस्बे से जोड़ने वाला राजमार्ग है. मणिपुर के चुराचांदपुर में कुकी समुदाय की बहुलता है. इस समुदाय ने राज्य में जातीय हिंसा के बाद हाइवे बंद कर दिया था.

गृह मंत्रालय ने क्या कहा?

गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि कुकी-जो परिषद ने नेशनल हाइवे 2 को खोलने का फैसला किया है. यह निर्णय पिछले कुछ दिनों में गृह मंत्रालय के अधिकारियों और केजेडसी के एक प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई कई बैठकों के बाद लिया गया है.

कुकी-जो परिषद ने एनएच-02 पर शांति बनाए रखने के लिए भारत सरकार द्वारा तैनात सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई है. मंत्रालय ने कहा कि ज्वाइंट मॉनिटरिंग ग्रुप अब से इस पर कड़ी निगरानी रखेगा ताकि सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस का उल्लंघन न हो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.