छत्तीसगढ़ के जशपुर में कल रात करीब दस बजे गणेश विसर्जन के लिए जा रहे जुलूस के साथ बड़ा हादसा हो गया. हादसे के दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो भीड़ में जा घुसी, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं. घायलों में आधे से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
मामला जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के जुरुडांड गांव का है. यहां भारी संख्या में गांव के लोग गणेश विसर्जन के लिए तालाब की ओर जा रहे थे. इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो भीड़ के लोगों को कुचलते हुए कई लोगों को हवा में उछाल दिया. इस दौरान कार चालक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. कार में की अन्य लोग भी सवार थे जो हो हादसे के बाद मौके से फरार हो गए.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.