Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

दो निजी स्कूलों शिक्षा विभाग का Action, Notice जारी, जानें क्या है खबर

26

अमृतसर : शिक्षा विभाग ने सरकारी आदेशों का पालना ना करने पर जिले के दो निजी स्कूलों को नोटिस जारी किया है। बाढ़ के मद्देनजर विभाग ने 3 सितंबर तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित की थीं, लेकिन विभाग के अनुसार उक्त स्कूलों ने स्कूल खोलकर आदेशों की अनदेखी की है।

जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी राजेश शर्मा ने बताया कि बाढ़ को देखते हुए पंजाब सरकार ने सरकारी, प्राइवेट और ऑडिट स्कूलों में 3 सितंबर तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं। लेकिन विभाग के ध्यान में आया कि आज कुछ स्कूल खुले थे। टीमों को मौके पर भेजा गया और देखा गया कि उक्त स्कूल खुले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। राजेश शर्मा ने कहा कि सरकारी आदेशों का सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के लिए विभाग पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहा है। अगर कोई स्कूल सरकारी आदेशों की अनदेखी करता है, तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बाढ़ को देखते हुए अजनाला, लोपोके जैसे ऊंचे स्थानों पर स्थित सरकारी स्कूलों को बाढ़ प्रभावित लोगों के रहने के लिए खोल दिया गया है। प्रशासन स्कूलों में पीने के पानी और भोजन की व्यवस्था कर रहा है। इसके अलावा बाथरूम को भी साफ रखा जा रहा है। स्कूलों में शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है और स्कूल प्रमुखों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वह स्वयं प्रतिदिन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जिला प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.