Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Crime and Social News: छपारा के जामुन टोला गांव में शराब और जुआ-सट्टे पर प्रतिबंध, थाने पहुंचकर म... Jyotiraditya Scindia in Gwalior: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, मंसूर शाह क... MP Wildlife News: इंदौर से आई विशेष टीम ने बुरहानपुर में पकड़ा रीछ, शहडोल के केशवाही में भी भालू के ... Bhopal News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, प्रशासन ने लोगों से की शा... MP Fraud News: रतलाम में करोड़ों की ठगी और संपत्तियों की जांच तेज, आरोपी महिला के कारनामों से जुड़ी ... Clean Drinking Water Bihar: नल-जल योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीएचईड... Maharashtra Government Decision: सूखा प्रभावित इलाकों के बीच लोकायुक्त कार्यालय के लिए कारों पर खर्च... Medical Certification Report: कर्नाटक में दिल और सांस के बाद किडनी बनी मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण, ... Golden Book of World Records: कानपुर में दीपों से बनी कलात्मक आकृतियों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 ... Patna ADM Corruption Case: आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, 1.06 करोड़ के अवैध साम्राज्य ...

54 साल पहले जिसके टूटने से आई थी बाढ़, फिर वही बांध टूटा… गुरुग्राम की सड़कों पर कमर भर पानी; घंटों जाम में फंसे रहे लोग

33

हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार से लगातार भारी बारिश हो रही है. ऐसे में जगह-जगह पानी भर गया है और सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं और लोगों को परेशानियों सामना करना पड़ रहा है. इससे यातायात पर भी असर पड़ रहा है. गाड़ियां घंटों-घंटों जाम में फंस रहीं. सोमवार को गुरुग्राम के लोगों को लंबे जाम से जूझना पड़ा. एनएच-48 पर चार किलोमीटर लंबी गाड़ियों की कतारें दिखाई दीं.

सोमवार को हजारों गाड़ियां लाइन से जाम खुलने के इंतजार में रेंगते नजर आईं. गुरुग्राम में जारी बारिश के चलते अलग-अलग इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. शहर की सड़कें जलमग्न हैं और कॉलोनियों में पानी घुस गया है. यानी पूरा शहर ही पानी-पानी हो गया है. एनएच 48 की सर्विसलेन पर जलभराव के चलते गाड़ियों की रफ्तार थम गई है, लेकिन इस बाढ़ की वजह क्या है?

अरावली के साथ बना बांध टूटा

दरअसल, गुरुग्राम के कादरपुर गांव में अरावली के साथ बना बांध सोमवार को टूट गया. ये बांध कैचमेंट एरिया में बारिश के पानी को आबादी की तरफ से आने से रोकता है, लेकिन अब इस बांध के टूटने से कादरपुर गांव और आसपास के गांव में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. आसपास के करीब आधा दर्जन गांव में दो फीट से लेकर पांच फीट तक पानी भर गया है, जिससे परेशानी खड़ी हो गई है.

54 साल पहले आई थी बाढ़

ये बांध पहले 1971 के मानसून सीजन में टूटा था. उस वक्त भी गुरुग्राम में बांध टूटने से बाढ़ आ गई थी. अब 54 साल बाद इस बांध के टूटने से फिर से बाढ़ जैसे हालात हालात पैदा हो गए हैं. हालांकि, प्रशासन की ओर से कहा जा रहा है कि हालात काबू में हैं, लेकिन लोगों को बिना वजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी कर कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम देने और स्कूली बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.

5 हजार पुलिसकर्मी तैनात

इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर अजय कुमार ने जलभराव वाले इलाकों में कर्मचारियों को तैनात किया है और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है, जिससे की कोई भी इमरजेंसी होने पर तुरंत एक्शन लिया जा सके. इसके साथ ही बताया गया कि 5 हजार पुलिसकर्मियों को जलभराव वाले इलाकों में सड़कों पर तैनात किया गया है. हर 10 मीटर पर एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे यातायात सुचारू रूप से चलता रहे.

सितंबर में भारी बारिश का अलर्ट

Gurugram Weather

मौसम विभाग की ओर से सितंबर में औसत से ज्यादा बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसका असर पहले ही दिन दिख गया और सोमवार, 1 सितंबर को अनुमान से ज्यादा बारिश हुई. अब भी मौसम विभाग की ओर से 5 सितंबर तक भारी बारिश बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बाढ़ नियंत्रण कार्यालय को गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से 24 घंटे चालू रखा गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.