Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दरभंगा में PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कांग्रेस से है जुड़ा

447

बिहार के दरभंगा में पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले रफीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बिहार में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कथित तौर पर पीएम मोदी की मां को गाली देने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. इसके सामने आने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला था. इसके साथ ही मानसिकता पर सवाल भी खड़े किए थे.

वायरल वीडियो के बाद बीजेपी ने पटना में राहुल गांधी के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था. अब इस मामले में पुलिस ने दरभंगा से अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है. युवक का नाम रफीक बताया जा रहा है.

पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी का मामला बढ़ते देख पुलिस भी हरकत में आई. पुलिस ने आनन-फानन में वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की और उसकी गिरफ्तारी कर ली. अब तक इस गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है.

क्या है पूरा मामला?

बिहार में महागठबंधन की तरफ से वोटर अधिकार यात्रा निकाली जा रही है. रैली सुबह सीतामढ़ी से दरभंगा पहुंची थी. यहां एक जनसभा का आयेाजन किया गया था. इसी दौरान रफीक ने पीएम मोदी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी की थी. हालांकि इस मामले पर रैली के आयोजक नौशाद ने पहले ही माफी मांग ली थी. बीजेपी ने वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा था. साथ ही कहा था कि राजनीति में इस तरह की नीचता पहले कभी नहीं देखी है.

बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कराई थी शिकायत दर्ज

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के मामले में दरभंगा बीजेपी जिलाध्यक्ष आदित्यनाथ नारायण मन्ना ने दरभंगा जिला के सिमरी थाने में केस दर्ज कराया था. FIR में कांग्रेस के नेता मो. नौशाद को आरोपित किया गया था. हालांकि इस मामले में रफीक की गिरफ्तारी की गई है.

FIR में कहा गया है कि ये न केवल पीएम का बल्कि पूरे देश का अपमान है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग इंडिया गठबंधन के नेता द्वारा किया गया है.

शिकायत दर्ज और वीडियो वायरल होने के बाद आयोजक नौशाद ने माफी मांगी थी. इसके साथ ही कहा था कि गाली देने वाला लड़का मानसिक रोगी है, ऐसा पता चला है. हालांकि अब तक पुलिस की तरफ से मानसिक रोगी वाली बात की पुष्टि नहीं की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.