Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ग्वालियर में AI की सूझबूझ से बची हेड कांस्टेबल की जान: करैत सांप के काटने पर TI ने अपनाए सही प्रोटोक... छतरपुर में स्वतंत्रता दिवस के दिन दर्दनाक हादसा, आजादी की खुशियां मातम में बदलीं रीवा के सोहागी पहाड़ में डिलीवरी बैग में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव: इलाके में सनसनी, डिलीवरी बॉय ह... सरई रेलवे स्टेशन पर कोयला डंपिंग को लेकर MP हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और DRM से मांगा जवाब इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: 4.5 करोड़ की सोने की ईंटों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, टीम पर किया पथरा... शिवपुरी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल, ग्वालियर ले जाते समय बुजुर्ग की मौत उमरिया में 13 करोड़ की लागत से बने 369 सामुदायिक शौचालय बदहाल: कहीं लगे ताले, तो कहीं टोंटी-टंकियां ... ग्वालियर: ड्राई डे पर शराब पीकर कार से मचाया तांडव, 7 घायल और कई वाहन क्षतिग्रस्त; चालक गिरफ्तार कैल्शियम और प्रोटीन का पावरहाउस है मखाना: डाइट में शामिल करें ये 4 टेस्टी रेसिपीज़, हड्डियां होंगी म... ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत: किसान के बेटे हसन महमूद ने झटके 9 विकेट, रचा नया इतिहास

दरभंगा में दिनदहाड़े हेड मास्टर को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत, भाई बोला- लेडी टीचर के पति को शक था कि…

26

बिहार के दरभंगा में कुछ बदमाशों ने हेड मास्टर को मार दी. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. मगर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. मृतक के भाई ने स्कूल की लेडी टीचर संग अफेयर की बात बताई. बोला- लेडी टीचर के पति ने ही पत्नी संग अफेयर के शक में हेड मास्टर की हत्या की है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक और बीएलओ राजेश कुमार ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है. निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मृतक के भाई ने स्कूल की शिक्षिका के साथ प्रेम प्रसंग की बात कही, जिसको लेकर शिक्षिका के पति पर हत्या की आशंका जताया है.

घायल हालत में बाइक से स्कूल जाने लगे

दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मधपुर टोला सोनपुर में राजेश कुमार ठाकुर कार्यरत थे. घटना उस वक्त हुई जब वे विद्यालय से करीब 200 मीटर दूर गंगौली वार्ड नंबर 6 में चन्ना झा के पोखर के पास पहुंचे. घात लगाए अपराधियों ने अचानक गोली चला दी. गोली उनके सीने और पेट में लगी. गोली लगने के बावजूद राजेश कुमार ने हिम्मत दिखाई और बाइक से विद्यालय की ओर बढ़े. लेकिन रास्ते में गिर पड़े और साथी शिक्षकों को घटना की जानकारी दी. फौरन ग्रामीणों और शिक्षकों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया.

लेडी टीचर के पति ने धमकी दी थी

मूल रूप से मधुबनी जिले के सुगापट्टी गांव के रहने वाले राजेश कुमार अविवाहित थे और तीन-चार साल पहले ही बीपीएससी से शिक्षक पद पर नियुक्त हुए थे. गुरुवार को ही वे नए विद्यालय में जॉइनिंग करने वाले थे. परिजनों ने हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद की आशंका जताई है. मृतक के भाई ने कहा कि विद्यालय की एक महिला शिक्षिका से संबंधों को लेकर शिक्षिका के पति ने धमकी दी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.