Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

उत्तराखंड में फिर दो जगह मची तबाही… रुद्रप्रयाग और चमोली में फटा बादल, कई लोग मलबे में दबे

32

उत्तराखंड में कुदरत का कहर बरस रहा है. लगातार हो रही बारिश से कई जगह हादसों की जानकारी अब तक सामने आ चुकी है. अब एक बार फिर दो जिलों से बादल फटने की घटना सामने आई है. इनमें चमोली और रुद्रप्रयाग का नाम शामिल है. चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने की वजह से कई परिवारों के मलबे में दबने की जानकारी है. वहीं रुद्रप्रयाग के सुकेदार क्षेत्र केबड़ेथ डुंगर तोक में भी तबाही हुई. यहां भी कुछ लोग मलबे में दब गए.स्थानीय प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

इन दोनों घटनाओं की जानकारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट कर दी. उन्होंने लिखा, “जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक और जनपद चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने के कारण मलबा आने से कुछ परिवारों के फंसे होने का दुखद जानकारी मिली है. स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. इस संबंध में मैं निरंतर अधिकारियों से संपर्क में हूं. आपदा सचिव और जिलाधिकारियों से बात कर बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं. बाबा केदार से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं.“

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.