घर पर चोरी करने आया चड्डी गैंग, USA में बैठी बेटी को लग गई भनक, वहीं से चोरों का कैसे प्लान किया फेल?
कर्नाटक में एक बुज़ुर्ग दंपत्ति के घर में चोर घुसे थे, लेकिन उनकी बेटी ने अमेरिका से घर में चोरी होने से बचा ली. घटना कर्नाटक के बागलकोट के मुधोल की है. मुधोल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. मुधोल में एक घर में चार चोर घुसे थे. सभी चोर चड्डी गैंग के बताए जा रहे हैं. चोरों जब घर में घुसे तो उनके सिर पर मंकी कैप थी. चेहरे पर मास्क था. उनके शरीर पर शर्ट थी.
हालांकि चोरों ने पैंट की जगह शॉर्ट्स पहने थे. चोर मुधोल में सेवानिवृत्त पीडब्ल्यूडी इंजीनियर हनुमंत गौड़ा के घर में घुसे. घर के अंदर रह रहे बुज़ुर्ग दंपत्ति को चोरों के बारे में कुछ पता नहीं चला, लेकिन अमेरिका में बैठी हनुमंत गौड़ा की बेटी श्रुति को पता चल गया कि उसके घर में चोर घुस गए हैं. ये पूरी घटना 26 अगस्त रात 1 बजे की बताई जा रही है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.