Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Amritsar में बाढ़ का खतरा, हालातों का जायजा लेने के लिए खुद पानी में उतरी DC

26

अमृतसर : जम्मू कश्मीर की तरफ से छोड़े गए लाखों क्यूसेक  पानी के कारण अमृतसर के कस्बा अजनाला से सटे हुए  रावी दरिया का धुस्सी बाध प्रशासन की लाख कोशिशें के बावजूद कई स्थानों पर टूट गया ,है जिससे आसपास के इलाके में पानी भरना शुरू हो गया है।

हालात का जायजा लेने के लिए अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, एडीसी रोहित गुप्ता व अन्य प्रशासनिक अधिकारी खुद पानी में उतर गए हैं और एनडीआरएफ की टीमों व बचाव कार्यों में लगी टीमों का हौसला बढ़ा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को ही रावी नदी में लगभग चार लाख क्यूसेक पानी बह रहा था जो की देर रात को और ज्यादा बढ़ गया धुसी बांध के किनारे जो समय-समय की सरकारों की तरफ से रिपेयर नहीं की गए या फिर कागजों में ही खाना पूर्ति करके रिपेयर कर दिए गए थे।

वह पानी के इतने ज्यादा बहाव को नहीं सह सके प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो इन हालात में खड़ी फसलों और आसपास के इलाकों में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि पठानकोट, गुरदासपुर  व अन्य जिलों में रावी नदी का पानी काफी कहर बरपा पा रहा था लेकिन अमृतसर में कोई नुकसान नहीं हुआ था लेकिन मंगलवार रात को आए काफी ज्यादा पानी के कारण हालत बिगड़ गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.