Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जब दिल ने कहा ‘हाँ’ और घरवालों ने कहा ‘ना’, MP में टावर पर चढ़ गया आशिक”

23

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी ज़िले के बैराड़ थाना क्षेत्र के गोंदरी गाँव में मंगलवार को एक 21 वर्षीय युवक ने ऐसा हंगामा खड़ा कर दिया कि पूरे गाँव में सनसनी फैल गई। युवक प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया और करीब दो घंटे तक ड्रामा चलता रहा।

शादी की जिद ने चढ़ाया टावर पर

जानकारी के मुताबिक, युवक अल्ताफ खान का गाँव की एक युवती से प्रेम संबंध है और वह उससे शादी करना चाहता था। लेकिन परिवार की रज़ामंदी न मिलने पर नाराज़ होकर वह टावर पर चढ़ गया। टावर पर रहते हुए वह मोबाइल से परिजनों को फोन कर अपनी बात मनवाने की कोशिश करता रहा, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

गाँव में लगी भीड़, विधायक भी पहुँचे

युवक के टावर पर चढ़ने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। हालात को काबू में करने के लिए पोहरी के कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह भी मौके पर पहुँचे और युवक को नीचे उतरने के लिए समझाया, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ।

पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद उतरा

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुँची। लगातार समझाइश और मनुहार के करीब दो घंटे बाद युवक आखिरकार नीचे उतर आया। नीचे आते ही उसने पूरे घटनाक्रम की वजह बताई और कहा कि वह किसी भी हालत में युवती से शादी करना चाहता है। इस अनोखी घटना के बाद गाँव में तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.