Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

हिमाचल में बारिश से हर तरफ तबाही! हाईवे बहे, रोड धंसे और नदी-नाले उफान पर

45

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला पिछले तीन दिन से लगातार जारी है और फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारी बारिश की वजह से पूरे प्रदेश में बाढ़ के हालात बन गए हैं. पूरे प्रदेश में जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. राज्य सरकार भी अलर्ट मोड पर है और किसी भी अनहोनी की अशंका के चलते रेस्क्यू टीमों को कई जिलों में अलर्ट पर रखा गया है. प्रदेश के ज्यादातर नदी-नाले उफान पर हैं.

मौसम विभाग ने पहले ही भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश की वजह से प्रदेश की ब्यास नहीं और सुकेती खडड उफान पर है. प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वह अपने घरों में सुरक्षित रहें और नदी-नालों के करीब न जाएं. प्रशासन की ओर से लगातार कोशिश की जा रही है कि भीषण बारिश के दौरान किसी तरह की जानमाल की हानि न हो. मंडी जिले में भी भारी बारिश का दौर जारी है.

ब्यास नदी और सुकेती खडड खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं. भारी बारिश की वजह से लगातार ब्यास नदी और सुकेत खडड के जल्सतर में बढ़ोत्तरी हो रही है. इसकी वजह से ग्रामीण इलाकों में लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई गांवों में हालत बेकाबू हो चुके हैं. कई गांवों को मुख्य मार्गों और शहरों से संपर्क भी टूट गया है. मंडी जिले के हनुमान घाट पर हनुमान जी की प्रतिमा पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी है.

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

भारी बारिश और खराब होते हालातों के बीच प्रदेश के लोगों को अलर्ट जारी किया गया है. फिलहाल मंगलवार रात को और भी ज्यादा बारिश होने की संभावना है. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में फिलहाल बारिश और हो सकती है. चंबा, कांगड़ा, उना, बिलासपुर, हमीरपुर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. भारी बारिश के चलते ब्यास नदी में बढ़े जलस्तर की वजह से चंडीगढ़ हाईवे के कुछ हिस्से पानी में बह गए हैं. जिसकी वजह से मनाली-लेह रोड बंद हो गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.