Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सिंधिया के बेटे महाआर्यमन के साथ 12 लाख की ठगी, जानिए पूरा मामला

47

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे की कंपनी के साथ 12 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी के आरोप कंपनी के प्रोक्योरमेंट मैनेजर शिवम गुप्ता और साथी वेंडर्स पर लगे है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। कंपनी के डायरेक्टर सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया और उनके पार्टनर सुर्यांश जैन हैं।

हाईपर ग्रोसर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर उत्कर्ष हंडे निवासी जीवाजी गंज ने जनकगंज थाने में एक शिकायती आवेदन दिया था। शिकायत में बताया गया है कि कंपनी माय मंडी एप के माध्यम से सब्जी और फल की खरीद फरोख्त का कारोबार करती है। कंपनी के प्रोक्योरमेंट मैनेजर शिवम गुप्ता ने कंपनी के साथ लगभग 12 लाख रुपए की ठगी की है। शिवम ने खुद की कंपनी श्याम ट्रेडिंग के बिल लगाकर सस्ते माल को महंगे दामों में कंपनी को बेचा है। शिवम का कार्यक्षेत्र मंडी है और उस पर मंडी से सब्जी व फल की खरीद फरोख्त का जिम्मा है

शिकायत के अनुसार एक कर्मचारी के कंपनी से नौकरी छोड़ने के बाद शिवम पर लगाए गए आरोपों के आधार पर उक्त खुलासा हुआ। पुलिस ने कंपनी के मैनेजर उत्कर्ष हंडे की शिकायत पर धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है। साथ ही कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल कंपनी डायरेक्टर के नामों को लेकर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.