Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

झोपड़ी में रहने वाली के घर में मिली इतनी रकम, गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीन, करोड़ों का नशा भी किया बरामद

29

इंदौर। मध्य प्रदेश की इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला तस्कर सीमा नाथ को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 516 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही आरोपी के घर से 48 लाख 50 हजार रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, आरोपी सीमा नाथ लंबे समय से ब्राउन शुगर की सप्लाई कर रही थी। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह इंदौर निवासी रवि कालू के साथ मिलकर नशे का कारोबार करती थी। रवि कालू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सीमा नाथ ने भी स्वीकार किया कि वह लंबे समय से शहर में ब्राउन शुगर की बिक्री कर रही थी और इसके लिए उसका एक गिरोह सक्रिय है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश में जुटी है कि ब्राउन शुगर कहां से लाई जाती थी और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.