Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

हुस्न का बिछाया ऐसा जाल, दिल दे बैठे दो युवक… फिर पहले निखत, फिर उर्वशी बन लूटे करोड़ों रुपये

15

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक युवती ने पहले दो युवकों को हनीट्रैप में फंसाया और फिर उनसे निकाह कर लिया. इसके बाद उसने दोनों युवकों से लगभग 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की लूट को अंजाम दिया. शिकायत के बाद मोघट थाना पुलिस ने युवती के खिलाफ केस दर्ज किया और उसकी तलाश में जुट गई. दरअसल, खंडवा के रहने वाले एहतेशाम खान ने मोघट थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी पत्नी निखत हाशमी उसे पुलिस में शिकायत करने की बात कहकर डराती है. पैसों के लिए धमकाती है और उससे कई बार रुपए ले चुकी है.

एहतेशाम ने बताया कि निखत ने चार साल पहले हनीट्रैप का जाल बिछाकर उससे दोस्ती की. फिर 2021 में शादी कर ली. शादी के 17 दिन तक वह घर में रही. इसी दौरान अलग-अलग बहाने कर उससे लाखों रुपये लूटे और 18वें दिन निखत घर में रखे सोने-चांदी के गहने, रुपए समेत साढ़े 7 लाख का माल बटोरकर फरार हो गई. एहतेशाम ने आपबीती सुनाई और बताया कि इसके बाद महिला ने कोलकाता के ज्वेलरी व्यापारी को टारगेट किया. उसने पहले उर्वशी अग्रवाल के नाम से व्यापारी से दोस्ती की इसके बाद नरगिस बनकर उससे शादी की.

पहले एहतेशाम को फंसाया

शादी के दो माह बाद लड़की व्यापारी युवक से करोड़ों रुपए लूटकर कोलकाता से भी गायब हो गई. लड़की के पास दो नाम के फर्जी आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड भी थे. पीड़ित एहतेशाम ने बताया एक दोस्त के जरिए उसकी निखत से इंदौर में मेरी मुलाकात हुई थी. उसने अपना नाम निखत बताया था. निखत इंदौर में अपार्टमेंट में किराए से रहती थी. उसने कभी मां के इलाज के नाम पर तो कभी भाई-बहनों की पढ़ाई के नाम पर मुझसे 22 लाख रुपए लिए. फिर शादी के 17 दिन तक वह घर पर रही, लेकिन 18वें दिन वह घर से 5 लाख रुपये के गहने और ढाई लाख नगद लेकर चली गई.

कोलकाता के व्यापारी को भी लूटा

इसके बाद उसने कोलकाता में एक व्यापारी को लूटा. निखत की कहानी सुनकर पुलिस भी दंग रह गई. फिर खंडवा के रहने वाले एहतेशाम की शिकायत पर खंडवा के मोघट रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया. इसके साथ ही कोलकाता वाले युवक के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए. घटना को लेकर खंडवा के सिटी एसपी अभिनव बारंगे ने बताया की एहतेशाम की शिकायत पर पत्नी निखत के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. वहीं कोलकाता के युवक ने भी अपने बयान में बताया कि उसके साथ भी ठगी की गई है. उससे दो से तीन करोड़ रुपये का फ्रॉड किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. महिला आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है. इस मामले में जल्द ही महिला को गिरफ्तार किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.