Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...

इंदौर में फिर हत्या, बिजनेस पार्टनर ने गले पर चाकू मारकर ले ली व्यापारी की जान

108

 इंदौर। इंदौर शहर में लगातार अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब कनाड़‍िया इलाके में एक युवक के गले पर चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मिलन हाइट्स निवासी पाइप कारोबारी चिराग जैन की हत्या हुई हैं। इस मामले में उनके पार्टनर विवेक जैन निवासी तिलक नगर पर उसे चाकू मारने का आरोप लगा है।

जानकारी के मुताबिक चिराग की पत्नी सुबह जिम गई थी। इसी दौरान विवेक मॉर्निंग वॉक के बहाने घर से निकलकर चिराग के घर पहुंचा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। चिराग के शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है।

अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि विवेक ने चिराग की हत्या क्यों की। माना जा रहा है कि दोनों के बीच बिजनेस को लेकर कोई विवाद हुआ था। इसी वजह से विवेक ने चिराग को मार दिया। पुलिस जांच कर हत्या की वजह का खुलासा करेगी।

इधर… कनाड़‍िया थाने के सिपाही ने खाया जहर

इंदौर शहर के कनाड़‍िया थाने के सिपाही संतोष द्वारा जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश करने की घटना सामने आई है। सिपाही को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक वेतन की वजह से वो परेशान चल रहा था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया।

दुष्कर्म का आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

खजराना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में फरार आरोपित साहिल पठान को गिरफ्तार किया है। आरोपित केस दर्ज होने के बाद भोपाल में फरारी काट रहा था। पुलिस के मुताबिक साहिल के विरुद्ध सिकंदराबाद कालोनी निवासी युवती ने केस दर्ज करवाया था। आरोपित ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बना लिए और शादी के इन्कार कर दिया। दो साल लिवइन रिलेशनशिप में रहने के बाद आरोपित ने बात करना बंद कर दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.