Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ग्वालियर: SAF कॉन्स्टेबल को नशा मुक्ति केंद्र में करवाया था भर्ती, 24 घंटे बाद मौत… परिजनों ने लगाए ये गंभीर आरोप

54

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के एक और नशा मुक्ति केंद्र में मौत का मामला सामने आया है. नशा मुक्ति केंद्र में एक पुलिस जवान की पीट पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है. मृतक की पहचान कॉन्सटेबल अजय भदौरिया के रूप में हुई है. अजय भदौरिया नशे का आदी था, जिसको 23 जुलाई को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था. अजय को भर्ती करने के 24 घंटे बाद ही नशा मुक्ति केंद्र में उनकी मौत हो गई.

ये मामला ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र के मंथन नशा मुक्ति केंद्र का है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. नशा मुक्ति केंद्र में जिस SAF पुलिस जवान अजय भदौरिया की मौत हुई. वह भिंड जिले का रहने वाला था और वह मंदसौर में पोस्टेड था. अजय शराब पीने का आदी था. अजय की शराब पीने के तल छुड़ाने के लिए परिजन ने उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था.

24 घंटे में पीट-पीटकर की हत्या

24 जुलाई को अजय भदौरिया की मौत हो गई थी. परिजन का आरोप है कि 24 घंटे में पीट-पीटकर कॉन्सटेबल की हत्या कर गई. नशा मुक्ति केंद्र के संचालक शव का पोस्टमार्टम नहीं करने दे रहे थे. पुलिस आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके पूरे शरीर पर चोट के निशान पाए गए. पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि मौत पिटाई की वजह से ही हुई है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

परिजन ने कहा कि मंथन नशा मुक्ति केंद्र के संचालक और उसके साथियों पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए. हालांकि, पुलिस का कहना है कि मृतक जवान का 10 दिन पहले ही एक्सीडेंट भी हुआ था. इस वजह से पोस्टमार्टम में चोट आई, लेकिन पुलिस परिजन के आरोपों के चलते जांच कर रही है. जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. इस मामले की जांच के लिए कलेक्टर ने एक टीम का गठन भी किया है. इससे पहले एक बैंक के फील्ड ऑफिसर पंकज शर्मा की नशा मुक्ति केंद्र में मौत हो गई थी. उनके शरीर पर भी चोट के निशान पाए गए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.