Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शिवम ने सुसाइड क्यों किया? लैपटॉप-डायरी से खुलेगा राज; SHARDA यूनिवर्सिटी प्रशासन पर केस दर्ज

28

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी के बीटेक के एक छात्र ने 15 अगस्त को आत्महत्या कर ली. उसका शव नॉलेज पार्क में स्थित हॉस्टल के कमरे से मिला. छात्र के परिजन ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. इस मामले में एक्शन लेते हुए परिजन की शिकायत के बाद पुलिस ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

मृतक छात्र शिवम डे बिहार के पूर्णिया का रहने वाला था. पुलिस ने शिवम के हॉस्टल के कमरे से उसका मोबाइल, लैपटॉप और डायरी बरामद की है. डायरी, लैपटॉप और मोबाइल को फॉरेंसिक लैब भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक शिवम ने कथित सुसाइड नोट डायरी में ही लिखा था. हालांकि, कथित सुसाइड में शिवम ने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं बताया था, लेकिन एजुकेशन सिस्टम पर सवाल खड़े किए थे.

डायरी और लैपटॉप से हो सकते हैं खुलासे

अब शिवम की डायरी और लैपटॉप से इस मामले में और खुलासा हो सकते हैं कि शिवम ने आत्महत्या का कदम किस वजह से उठाया. शिवम डे को लेकर बताया गया कि छात्र पिछले डेढ़ साल से कॉलेज नहीं जा रहा था और न ही क्लासेज ले रहा था. ऐसे में परिजन ने सवाल खड़े किए कि इस बात की जानकारी उन्हें क्यों नहीं दी? इसके साथ ही परिजन का ये भी कहना है कि उनके बेटे के आत्महत्या करने के बारे में पुलिस को और उन्हें बेटे को अस्पताल पहुंचाने के बाद बताया गया.

बैक आने पर कॉलेज में किया परेशान!

शिवम के परिजन ने ये भी आरोप लगाया कि शिवम को एग्जाम में बैक आने पर कॉलेज में बाकी छात्रों ने परेशान किया था. यही वजह थी कि उसने कॉलेज जाना बंद कर दिया था. शिवम डे के पिता कार्तिक डे ने बताया कि बेटे की फीस लगातार जा रही थी, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं दी गई कि शिवम कॉलेज नहीं जा रहा है. हालांांकि, यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कहा गया है कि छात्र के परिजन को ई-मेल और मैसेज के जरिए शिवम के कॉलेज ना आने की जानकारी दी गई थी.

शारदा यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर ने क्या कहा?

शारदा यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर पीआर डॉक्टर अजीत कुमार ने पिता के लगाए गए आरोप पर कहा कि शिवम के कॉलेज न आने की पूरी जानकारी रिकॉर्ड के साथ दे दी गई है. इसके साथ ही ये भी कहा गया कि शिवम की अनुपस्थिति के बाद से जो फीस जमा की गई. उसे वापस कर दिया जाएगा. इसके लिए परिजन से बैंक डिटेल्स भी मांगी गई हैं. अजीत कुमार ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में यूनिवर्सिटी पीड़ित परिवार के साथ है. हमारी तरफ से उनकी हर मदद की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.