Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

नोएडा में स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए आए खिलाड़ी को होटल में कमरा देने से किया इनकार, रद्द की बुकिंग

51

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहा के सेक्टर-44 स्थित एक होटल में पश्चिम बंगाल से आए एक पिता और उनके 14 साल के बेटे को कमरा नहीं दिया गया. पिता पुत्र को जिस वजह से वजह से होटल में कमरा नहीं दिया गया वो तो बेहद हैरान करने करने वाली है. दोनों को सेक्टर-44 स्थित होटल में सिर्फ बंगाली होने के चलते होटल में कमरा देने से इंकार कर दिया गया.

अब ये मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. नोएडा में आयोजित स्केटिंग चैंपियनशिप में 14 साल का किशोर भाग लेने आया था. उसके पिता ने ऑनलाइन OYO के जरिए होटल में बुकिंग की थी. पिता ने बताया कि नोएडा सेक्टर-44 स्थित होटल की रिसेप्शनिस्ट ने पुलिस का हवाला देते हुए उनकी बुकिंग रद्द कर दी.

होटल के रिसेप्शनिस्ट पर लगाया ये आरोप

पिता ने आरोप लगया कि रिसेप्शनिस्ट ने उनसे कहा कि उसे पुलिस की ओर से ये निर्देश मिले हैं कि स्वतंत्रता दिवस तक सुरक्षा वजहों के चलते बांग्लादेश और जम्मू-कश्मीर से आए किसी भी व्यक्ति को होटल में न ठहराया जाए. उसकी बातें सुनकर वो हैरान थे. पीड़त ने उसे कहा कि वो बांग्लादेशी नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल से हैं, लेकिन रिसेप्शनिस्ट ने कहा कि वो उनको अंदर नहीं जाने देगा.

ओयो ने जताया खेद

इस कारण पिता-पुत्र ने दूसरा होटल लिया. वहीं ओयो अधिकारी ने इस मामले को लेकर पीड़ित से खेज जताया है. ऐसा दावा पीड़त की ओर से किया गया है. साथ ही अधिकारी ने पीड़ित को बताया कि संबंधित होटल मीरा इंटरनिटी को मंगलवार को ही बुकिंग प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

वहीं नोएडा के डीसीपी यमुना प्रसाद से बताया कि पुलिस की ओर से यहां होटलों को ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है कि पश्चिम बंगाल या अन्य किसी राज्य के आने वालों लोगों को प्रवेश न दिया जाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.