Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में डिलीवरी बॉय की मौत पर भड़की भीड़, पुलिस ने आंसू गैस के गोले चलाकर संभाला मोर्चा

48

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक सड़क दुर्घटना में डिलीवरी बॉय की मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गया. मौके पर जमा हुई भीड़ ने प्रदर्शन किया इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पथराव हुआ. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया. घटना साल्ट लेक इलाके के पास बुधवार से गुरुवार की रात के बीच हुई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डिलीवरी बॉय साल्ट लेक की ओर जा रहा था और सिग्नल पर रुका था. तभी एक चार-पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसका पैर रॉड में फंस गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई, जिससे रॉड में फंसा डिलीवरी बॉय पूरी तरह जल गया.

घटनास्थल पर मौजूद किसी ने भी उसकी मदद नहीं की. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद जब लोग मौके पर जमा हुए तो पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े.

आंसू गैस के गोले दागे

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां एक जलती हुई कार और एक मृत व्यक्ति मिला. हमने फंसे हुए अन्य यात्रियों को बचाकर अस्पताल भेजा. फायर ब्रिगेड के आने के बाद भी कुछ लोग पत्थर फेंक रहे थे. शुरुआत में हमने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन जब उन्होंने सड़क जाम करने की कोशिश की तो हमें भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.