Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में डिलीवरी बॉय की मौत पर भड़की भीड़, पुलिस ने आंसू गैस के गोले चलाकर संभाला मोर्चा

33

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक सड़क दुर्घटना में डिलीवरी बॉय की मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गया. मौके पर जमा हुई भीड़ ने प्रदर्शन किया इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पथराव हुआ. स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया. घटना साल्ट लेक इलाके के पास बुधवार से गुरुवार की रात के बीच हुई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डिलीवरी बॉय साल्ट लेक की ओर जा रहा था और सिग्नल पर रुका था. तभी एक चार-पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसका पैर रॉड में फंस गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई, जिससे रॉड में फंसा डिलीवरी बॉय पूरी तरह जल गया.

घटनास्थल पर मौजूद किसी ने भी उसकी मदद नहीं की. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद जब लोग मौके पर जमा हुए तो पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े.

आंसू गैस के गोले दागे

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब हम घटनास्थल पर पहुचे तो वहा एक जलती हुई कार और एक मृत व्यक्ति मिला. हमने फंसे हुए अन्य यात्रियों को बचाकर अस्पताल भेजा. फायर ब्रिगेड के आने के बाद भी कुछ लोग पत्थर फेंक रहे थे. शुरुआत में हमने कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन जब उन्होंने सड़क जाम करने की कोशिश की तो हमें भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.