Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Janjgir-Champa News: बेटे के गम में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव; इलाके में मातम Dhar Bhojshala Case: भोजशाला के धार्मिक स्वरूप पर सुनवाई टली, जानें 18 फरवरी को क्या होगा? MP Assembly 2026: भागीरथपुरा दूषित पानी मामले पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गूंजा 'इस्तीफा' का नार... Shahdol Crime News: बदमाशों ने कियोस्क संचालक को बनाया निशाना, जानलेवा हमले के बाद की लूट Baba Bageshwar on Pakistan: भारत की जीत के बाद गरजे धीरेंद्र शास्त्री, पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा ब... सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा: 2 बाइकों की जोरदार टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत MP News: नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव, दो दिन से स्थिर थी लोकेशन, वन विभाग में हड़कंप MP News: विधायक बाबू जंडेल ने तोड़े नियम, शिव बारात में हाथ में बंदूक लेकर की हर्ष फायरिं 22 साल बाद कश्मीर में मिला मध्य प्रदेश का 'दिनेश', फाइल हो चुकी थी बंद, जानें कैसे हुआ चमत्कार Isha Mahashivratri 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सद्गुरु ने किन्हें दिया 'भारत भूषण पुरस्कार'? ज...

उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की स्किन हो रही है ढीली, इन टिप्स से दिखेंगी यंग

30

उम्र बढ़ने के साथ ही एजिंग साइंस दिखना जैसे कि झुर्रियां, दाग-धब्बे और स्किन ढीली होने लगती है. अब इसे कम करने के लिए बाजार में अलग-अलग तरह की एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स आते हैं. इसके अलावा लोग तरह-तरह के ट्रीटमेंट भी इसे स्किन को टाइट और ग्लोइंग बनाए रखने का दावा करते हैं. उम्र बढ़ने के साथ ही कोलेजन और इलास्टिन कम होने लग जाते हैं,इससे स्किन ढीली होने लगती है.कोलेजन हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरूरी माना जाता है.

व्यक्ति की उम्र के बाद भी कोलेजन की मात्रा कम होने लगती है. इसके असर स्किन पर भी दिखाई देता है.इससे स्किन ढीली होने लग सकती हैं या फिर चेहरे पर झुर्रियां दिखने लग सकती हैं. जैसे-जैसे शरीर में नेचुरल कोलेजन की मात्रा कम होने लगती हैं, वैसे-वैसे स्किन की गहरी परतों में फेस की प्राकृतिक मात्रा भी कम होती जाती है. इससे आपकी स्किन की परतों के नीचे खाली जगह रह जाती है, जिससे स्किन ढीली पड़ सकती है.

हेल्थलाइन के मुताबिक अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान से जुड़ी समस्या भी हो सकती है. इसके अलावा उम्र से पहले झुर्रियां नजर आना भी जेनेटिक कारण भी हो सकता है. इसके अलावा धूम्रपान, यूवी और यूवीबी की संपर्क में जाना आना, वजन घटना या बढ़ना और प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाना भी इसका कारण हो सकता है. इसलिए पहले अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करें जैसे कि स्ट्रेस कम करने, हेल्दी खाना और लाइफस्टाइल अपनाएं. स्किन को टाइट करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी मदद कर सकते हैं. ये स्किन को ढीली होने से बचाव करने में ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं.

सनस्क्रीन लगाएं

सूरज की हानिकारक किरणें भी स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं. इसलिए रोजाना अपनी स्किन टाइप और जरूरत के मुताबिक एसपीएफ क्रीम लगाएं. दोपहर 11 से 3 बजे के बीच सीधी धूप में जाने से बचें. इसलिए मौसम चाहे कोई भी हो, रोजाना सनस्क्रीन का उपयोग जरूर करें.

डाइट पर ध्यान दें

इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन सी, ई और ए से भरपूर चीजें डाइट में शामिल करें. इससे स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद मिल सकती है. इसके साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने भी बहुत जरूरी है. इसलिए रोजाना 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए. जिससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिले. इसके अलावा आप पानी से भरपूर चीजें भी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

फेस मास्क

इसके अलावा सही स्किन केयर के साथ ही आप घर पर मौजूद कुछ चीजों से फेस मास्क बनाकर लगा सकते हैं. आप खीरा का फेस मास्क बना सकते हैं. इसके अलावा पपीते का फेस मास्क, एलोवेरा का फेस मास्क,मुल्तानी मिट्टी या केले से भी फेस मास्क बना सकते हैं. लेकिन इसे अपनी स्किन टाइप के मुताबिक ही उपयोग करें और पहले पैच टेस्ट जरूर करें. इसके साथ ही सही स्किन केयर अपनाएं. अपनी स्किन टाइप और मौसम के मुताबिक प्रोडक्ट्स का उपयोग करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.