Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

Jalandhar वालों की चिंताभरी खबर, लोगों से सावधान रहने की अपील

31

जालंधर: जालंधर वासियों के लिए चिंता भरी  खबर है। दरअसल, डेंगू की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘हर शुक्रवार डेंगू पर वार’ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमों में जिले के विधिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरुक करते हुए सर्व किया और इस दौरान उन्हें 21 स्थानों पर डेंगू ज्वर फैलाने वाले मच्छरों का लारवा मिला।

जानकारी के अनुसार उक्त 25 टीमों ने 3,455 घरों जाकर कुल 7,045 कंटेनर चैक किए और इस दौरान उन्हें 21 स्थानों पर डेंगू ज्वर फैलाने वाले मच्छरों का लारया मिला जिसे टीमों ने तुरंत नष्ट करते हुए मच्छर मार दवाई का स्प्रे किया। इसी के साथ सिविल सर्जन डॉ गुरमीत लाल ने विभाग के कर्मचारियों एवं नर्सिंग स्टूडेंट्स के साथ जाकर जसवंत नगर क्षेत्र का दौरा करके लोगों को जागरुक किया।

इस दौरान उन्होंने लोगों को डेंगू से बचाव संबंधी समझाते हुए बताया कि डेंगू का मच्छर खड़े हुए साफ पानी में पैदा होता है इसलिए हम सब का फर्ज है कि हम अपने कूलरों का पानी हफ्ते में एक बार अवश्य बदलें और घरों के आसपास प्रांगण एवं छतों पर पानी इकट्ठा न होने दें।पुराने टायर एवं टूटे हुए गमले तथा बर्तन इत्यादि खुले स्थानों पर न रखें क्योंकि उनमें पानी इकट्ठा होने की संभावना हर वक्त बनी रहती है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को डेंगू का कोई लक्षण नजर आए तो यह तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक से परामर्श करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.