Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

ओडिशा: सरकारी अफसर को पीटने के आरोप में बीजेपी नेता गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

45

ओडिशा के भुवनेश्वर नगर निगम (BMC) के एडिशनल कमिश्नर की पिटाई का मामला पिछले दिनों सामने आया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. उस दौरान आयुक्त ने आरोप लगाया था कि बीजेपी जगन्नाथ प्रधान के लोगों ने उनके साथ मारपीट की है. इस मामले में अब बीजेपी नेता जगन्नाथ प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने गुरुवार शाम पुलिस के सामने सरेंडर किया था. अब तक इस मारपीट के मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रधान ने यहां डीसीपी ऑफिस में सरेंडर किया है, जिसके बाद मेडिकल जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू को पिछले हफ्ते कथित तौर पर उनके ऑफिस से घसीट कर बाहर निकाला गया और कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया.

प्रधान के वकील ने बताया कि गुरुवार देर रात निचली अदालत की तरफ से उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ओएएस अधिकारी संघ ने वापस लिया अपना आंदोलन

इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि प्रधान सहित अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बीच, प्रधान की गिरफ्तारी के बाद आंदोलनरत ओएएस अधिकारी संघ ने अपना आंदोलन वापस ले लिया. इसकी अध्यक्ष ज्योति मिश्रा ने बताया, साहू पर हमले के बाद राज्य भर के ओएएस अधिकारी सामूहिक अवकाश पर हैं.

मैं यहां सहयोग करने आया- प्रधान

गिरफ्तारी को लेकर प्रधान ने कहा कि मैं यहां जांच में सहयोग करने के लिए आया हूं. अगर मेरी गिरफ्तारी से मामला हल हो जाता है तो मैं सहयोग करने के लिए तैयार हूं. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनकी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

नवीन पटनायक ने घटना पर किए थे सवाल खड़े

इस मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया था. कांग्रेस समेत ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया पर अधिकारी से मारपीट का वीडियो शेयर किया था. उन्होंने लिखा था- मैं यह वीडियो देखकर हैरान हूं. सीनियर अधिकारी को उनके कार्यालय से घसीटकर बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा गया. यह हमला एक बीजेपी पार्षद की मौजूदगी में हुआ.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.