Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

चाचा ने 1.5 लाख में बेचा, पति ने बना दिया तवायफ, रोज घर लाता था नए-नए मर्द, फिर…

34

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड से दिल दहला देने वाली, इंसानियत को शर्मसार करने वाली और रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला के चाचा ने उसका सौदा कर डाला. 1.5 लाख रुपये के लालच में चाचा ने भतीजी को किसी अनजान शख्स को बेच डाला. उस शख्स ने महिला से शादी कर ली. चाचा से रिश्ते में धोखा मिला तो पति भी कौन सा कम निकला. वो भी महिला पर अत्याचार करने लगा. उसे दूसरे मर्दों संग सोने पर मजबूर करने लगा.

मामला मामला टीकमगढ़ से सामने आया है. छत्तीसगढ़ की रहने वाली पीड़ित महिला का आरोप है कि रिश्ते में चाचा लगने शख्स ने उसे शादी के नाम पर डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया. शादी के बाद पति धंधा करवाता था.

बलरामपुर जिले की रहने वाली महिला ने पति राजेश घोष पर आरोप लगाया है कि वह उससे न केवल वेश्यावृत्ति कराता है, बल्कि उसके साथ मारपीट भी करता है. इससे तंग आकर उसने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति उससे वेश्यावृत्ति करवाता है. उससे मिले सारे पैसे वह न केवल छीन लेता है, बल्कि उसके साथ मारपीट भी करता है. आरोप है कि पीड़िता पिछले दो दिन से अपनी शिकायत लेकर थाने के चक्कर लगा रही थी, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की जा रही थी. लेकिन आज बुधवार को महिला जिद पर अड़ गई.

चाचा ने किया था सौदा

इसके बाद पुलिस ने पति के खिलाफ मामूली धाराओं में मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता का कहना है कि चाचा रामजनक ने विजय घोष के जरिए राजेश घोष को डेढ़ लाख में बेच दिया था. विजय घोष खैराई के रहने वाला है. वह विजय घोष के साथ उसके गांव में रहने लगी थी. कुछ दिन तो सब ठीक चला. इसके बाद वह उससे गांव में धंधा करवाने लगा. इसके बाद वह उसे लेकर इंदौर और ग्वालियर भी ले गया. जहां उससे वो यही काम करवाता था.

पति छीन लेता था पैसे

पीड़िता का कहना है कि इस धंधे से मिलने वाला सारा पैसा पति छीन लेता था और बेरहमी से मारपीट भी करता है. इधर, थाना प्रभारी उपेंद्र छारी का कहना है कि महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है. मामले की जांच की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.