Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

ग्वालियर: 9 दिन में 9 बार धंस गई नई सड़क… 15 दिन पहले हुआ था उद्घाटन

29

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल के पास वाली मुख्य सड़क 9 दिन में 9वीं बार धंस गई. इस सड़क का महज 15 दिन पहले ही निर्माण हुआ था. करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क को लगभग 18 करोड़ की लागत से बनना बताया जा रहा है. लेकिन इतनी जल्दी ये सड़क धंस गई. यह सड़क केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जय विलास पैलेस से लेकर चेतकपुरी, माधव नगर गेट से होकर गुजर रही है.

पहले लोग इस सड़क के बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन ये बनते ही जमीन में धंस गई. ऐसे में ये सड़क विवादों और चर्चा में आ गई है. इसके बाद कलेक्टर रुचिका चौहान ने इस बदहाल सड़क की जांच के आदेश दे दिए. कलेक्टर ने दो सदस्यीय तकनीकी टीम बनाई है, जो सड़क निर्माण से जुड़ी हर बात की बारीकी से पड़ताल करेगी.

दो सदस्यीय तकनीकी टीम करेगी जांच

दो सदस्यीय तकनीकी टीम खास तौर पर निर्माण की तकनीकी स्वीकृति से लेकर सड़क बनाने में इस्तेमाल मटेरियल, संबंधित एजेंसी और ठेकेदारों की भी जांच की जाएगी. इसके लिए जानकारी भी मांगी गई है. गठित जांच दल 5 दिन में यह सुनिश्चित करेगा कि सड़क का नियम और मापदंड के अनुसार निर्माण किया गया है या नहीं और अगर नहीं किया गया है तो इसके पीछे दोषी कौन हैं. ये पता लगाया जाएगा.

वॉटर ड्रेन प्रोजेक्ट के तहत निर्माण

फिलहाल पहली बारिश में हुए इन गड्ढों को भरने की कवायद जारी है और अब जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है. इसके बाद ही इतनी जल्दी सड़क धंसने के कारण पता चल पाएगा. बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिन में ये सड़क 8 से 9 बार धंस चुकी है. इस सड़क पर ऐसे गड्ढे पड़ गए हैं, जैसे सड़क में कोई सुरंग बना दी गई हो. इस सड़क को बनाने में 18 करोड़ की लागत आई थी, जिसका वॉटर ड्रेन प्रोजेक्ट के तहत निर्माणा कराया गया था. इसमें जय विलास पैलेस से लेकर चेतकपुरी, माधव नगर गेट से होकर गुजरने वाली सड़क के निर्माण में 4.30 करोड़ लगे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.