Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नेत्रहीन बेटी से 3 साल तक रेप करते रहे पापा और दो भाई, प्रेग्नेंट हुई तो मां ने करवाया अबॉर्शन… रुला देगी ये कहानी

31

कहते हैं कि माता-पिता के पास बच्चा सबसे ज्यादा सुरक्षित रहता है. क्या हो अगर वही मां-बाप अपनी बेटी के लिए सबसे बड़ा खतरा बन जाएं. झारखंड के रांची से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग नेत्रहीन बेटी के साथ, उसके ही बाप और भाईयों ने तीन साल तक दरिंदगी की. हैरानी की बात ये थी कि उसकी मां भी पति और बेटों का समर्थन करती थी. यही नहीं, बेटी के गर्भवती होने पर उसकी मां ने ही गर्भपात करवाया.

मामला बरियातु थानाक्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, नेत्रहीन लड़की दिव्यांग होने के कारण खुद के साथ हो रहे अत्याचार का विरोध भी नहीं कर पा रही थी. तीन साल तक यह गंदा खेल यूं ही चलता रहा. इसी बीच नेत्रहीन लड़की को एक दिन मौका मिल ही गया अपनी बात आगे पहुंचाने का. उसने पड़ोसियों को रोते-रोते पूरी बात बताई. पड़ोसियों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. पीड़िता की कहानी सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई.

पुलिस ने फिर पीड़िता के माता-पिता और एक भाई को गिरफ्तार कर लिया. जबकि, दूसरा भाई दूसरे राज्य में नौकरी करता है. उसकी गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी में जुटी गई है. पीड़िता ने पुलिस को बताया- मेरे भाई और पापा तीन साल तक मुझसे रेप करते रहे. मैंने मां को बताया तो उल्टा वो उन्ही का समर्थन करने लगीं. यहां तक कि जब मैं प्रेग्नेंट हो गई तो मम्मी ने ही मेरा अबॉर्शन करवाया. मैं किसी से कुछ भी नहीं बता पा रही थी क्योंकि मुझे मौका ही नहीं मिल पा रहा था. जब मुझे मौका मिला तो मैंने पड़ोसियों को सारी बात बताई.

पीड़िता का मेडिकल करवाया

पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया है. आरोपी माता-पिता और भाई से पूछताछ की जा रही है. वहीं, दूसरे भाई की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. इस शर्मनाक घटना ने न केवल राजधानी रांची, बल्कि पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.