Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब...

शरीर पर चोट के निशान, चलती ट्रेन में मिली बेहोश… ललितपुर से 23 जून को लापता हुई थी, एमपी के शाजापुर में मिली

32

मध्य प्रदेश के शाजापुर में इंदौर से जबलपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच में एक 14 साल की नाबालिक लड़की बेहोश मिली. उसके गले, छाती और हाथों पर धारदार हथियार से काटे जाने के गहरे घाव मिले हैं. यात्रियों ने लड़की को खून से सने कपड़ों में देखकर रेलवे हेल्पलाइन को फोन लगाया और लड़की के बारे में जानकारी दी. इसके बाद ट्रेन को शुजालपुर में रोका गया.

शुजालपुर में ट्रेन को रुकवा कर लड़की को ट्रेन से उतरवाकर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. डॉक्टर ने बताया कि लड़की की हालत गंभीर है. हालांकि लड़की खतरे से बाहर है. इसके साथ ही उसने अपने साथ किसी भी तरह की हैवानियत की घटना से इनकार किया है. लड़की के पास से कुछ डॉक्यूमेंट्स और मोबाइल नंबर मिले हैं, जिनके जरिए लड़की की पहचान हो पाई है.

लड़की के परिजनों को दी जानकारी

लड़की ने 23 जून को दो युवकों के खिलाफ परेशान करने का मामला दर्ज करवाया था. थाने में पहले से लड़की की गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवाया गया था. ऐसे में लड़की की पहचान होने के बाद पुलिस ने लड़की के परिजन को उसके बारे में जानकारी दे दी. बेटी की जानकारी मिलने के बाद लड़की के परिजन लड़की के पास पहुंचने के लिए रवाना हो गए.

दो युवकों के खिलाफ दर्ज कराया था केस

पुलिस ने जब मामले की जांच की तो सामने आया कि लड़की उत्तर प्रदेश के ललितपुर की रहने वाली है और वह पिछले सात दिनों से लापता थी. उसके माता-पिता ने उसके गुम होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. इसके साथ ही लड़की ने गुम होने से पहले दो युवकों के खिलाफ उसे परेशान करने को लेकर केस दर्ज कराया था. अब पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

अब पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लड़की ट्रेन में कैसे पहुंची और उसे जख्मी किसने किया. उसके शरीर पर चोट के निशान कहां से आए. इसके लिए पुलिस ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच भी पुलिस कर रही है. इसके साथ ही अस्पताल में भी लड़की की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.