Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

BJP नेता का अपमान पड़ा भारी? ओडिशा में सीनियर अधिकारी को ऑफिस में मारे लात-घूंसे, विपक्ष ने किया हंगामा

289

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में नगर निगम (BMC) के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू पर सोमवार को जनसुनवाई के दौरान हमला हो गया. इस हमले के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस हमले के बाद कथित तौर पर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं कि आयुक्त ने बीजेपी नेता के साथ दुर्व्यवहार किया था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यही कारण है कि घटना के विरोध में ओडिशा प्रशासनिक सेवा संघ ने सामूहिक अवकाश का ऐलान किया है.

इस पूरे मामले पर अब सियासत भी शुरू हो चुकी है. तमाम राजनीतिक दल सवाल खड़े कर रहे हैं. इस बीच भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीणा ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. गिरफ्तार किए गए तीन लोगों की पहचान जीवन राउत, रश्मि महापात्रा और देबाशीष प्रधान के रूप में हुई है.

क्यों किया गया अधिकारी पर हमला?

बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू को सोमवार को जनसुनवाई के दौरान निशाना बनाया गया, जब कुछ लोगों ने उनके चैंबर में घुसकर उनका कॉलर पकड़ लिया. सोशल मीडिया पर हमलावरों का आयुक्त को लात मारने और सिर पर हमला करने का वीडियो वायरल हो रहा है.

शुरुआती रिपोर्ट में अधिकारी पर बीजेपी नेता जगन्नाथ प्रधान या “जग भाई” का अपमान करने का आरोप लगा है. यही वजह मानी जा रही है कि उनके समर्थकों की तरफ से ये मारपीट की गई है.

अधिकारी ने बताई पूरी आपबीती

निगम आयुक्त साहू ने बताया कि जब वे जन सुनवाई में बैठे थे, तो करीब 5-6 लोग उनके केबिन में जबरन घुस आए. मुझे लगा की वे अपनी शिकायत लेकर आए हैं. इस दौरान उनके साथ एक पार्षद भी मौजूद था, जिसने मुझसे कहा कि बीजेपी नेता जगन्नाथ प्रधान के साथ दुर्व्यवहार किया है. इसी बातचीत के दौरान उन लोगों ने मुझे ऑफिस से घसीटा और मेरे साथ मारपीट की.

अधिकारी ने बताया कि मारपीट करने साथ ही उन लोगों ने मुझे एक कार में जबरन डालने की कोशिश भी की. वे मेरा अपहरण करना चाहते थे.

घटना के विरोध में सामूहिक अवकाश का ऐलान

घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बाद तमाम अधिकारियों में गुस्सा है. यही कारण है कि हमले के बाद ओएएस ने सामूहिक रूप से छुट्टी ली, विरोध प्रदर्शन किया. नगर निगम के कर्मचारियों और विपक्षी बीजू जनता दल पार्टी के पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन किया. ओडिशा प्रशासन सेवा संघ (ओएएस) ने हमले के विरोध में मंगलवार से सामूहिक छुट्टी की घोषणा की है.

घटना को लेकर विपक्ष हमलावर

निगम आयुक्त के साथ हुई मारपीट पर सियासत भी शुरू हो चुकी है. विपक्षी दलों ने हमले की निंदा की है. राज्य के विपक्षी दलों – बीजद और कांग्रेस – ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. हमले की निंदा करते हुए, बीजद नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मौजूदा भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मैं इस वीडियो को देखकर पूरी तरह से स्तब्ध हूं. आज, रत्नाकर साहू, ओएएस अतिरिक्त आयुक्त, बीएमसी, अतिरिक्त सचिव रैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी को उनके कार्यालय से घसीटा गया और एक भाजपा पार्षद के सामने बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा गया. उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री से हमले और हमले के पीछे के राजनीतिक नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

कांग्रेस ने कहा कि भाजपा नेता अपरूपा राउत अपने गुंडों के साथ नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त की पिटाई कर रहे हैं. अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू का अपहरण करने का भी प्रयास किया गया. किसी तरह आयुक्त अपनी जान बचाने में सफल रहे. यह बीजेपी का जंगल राज है, जहां अपराधी खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.