Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पंजाब के मौसम को लेकर नई Update, दोपहर में घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ें…

31

जालंधर: पंजाब में बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद अब मौसम सामान्य होने की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट आज से खत्म हो गया है। इसके साथ ही राज्य के कई जिलों में राहत की उम्मीद जताई जा रही है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 जून से राज्य के 8 जिलों में मौसम सामान्य हो जाएगा जबकि बाकी जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे।

जालंधर शहर की बात करें तो यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे, हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने की भी संभावना है। बारिश थमने के बाद अब उमस भरे मौसम से लोगों को परेशान होना पड़ेगा। हवा की गति में भी नमी दर्ज की जा रही है, जिससे उमस और अधिक महसूस होगी। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बुधवार के बाद तेज हवाएं चल सकती हैं जो थोड़ी राहत प्रदान करेंगी।

बिजली की मांग में वृद्धि होती नजर आएगी क्योंकि उमस और गर्मी के चलते एयर कंडीशनर का इस्तेमाल और बढ़ेगा, जिससे पावरकॉम को मिलने वाली शिकायतों में वृद्धि दर्ज होगी। आने वाले कुछ दिनों में बिजली ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या बढ़ सकती है, इसलिए उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य हो रहा है, लेकिन कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। ताजा बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर में अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री की गिरावट के साथ 32.9 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा।

उमस भरे मौसम में बरतें सावधानियां
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि उमस को लेकर सावधानियां अपनाने की जरूरत है अन्यथा कई तरह की दिक्कतें पेश आ सकती है। इस मौसम में अपना बचवा रखने के लिए अधिक पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें। ढीले और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। दोपहर में बाहर जाने से बचें व बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.