Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक

खेत पर काम करने गए दंपती पर गिरी आकाशीय बिजली, रातभर पड़े रहे शव

39

देवास। बागली थाना क्षेत्र के गांव पीपल्याजान में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दंपती की मौत हो गई। दंपती खेत पर काम के लिए गए थे। दोनों की मौत एक पेड़ के नीचे होने की आशंका जताई जा रही है।

यह घटना शनिवार शाम को होना माना जा रहा है। रातभर इनके शव पेड़ के नीचे ही पड़े रहे। रविवार सुबह जब काेई खेत पर पहुंचा तो दंपती के शव नजर आए।

इसके बाद स्वजनों और गांववालों को पता चला। मौके पर भीड़ लग गई। स्वजन बिलखते रहे। सूचना मिलने पर चापड़ा पुलिस सहायता केंद्र से पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई पूर्ण कर शवों को पीएम के लिए बागली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

पीएम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिए गए। चापड़ा पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी एसआई उपेंद्र नाहर के अनुसार 60 वर्षीय देवकरण पिता घीसाजी व उनकी पत्नी 52 वर्षीय शांताबाई दोनों निवासी ग्राम पीपल्याजान के शव पेड़ के नीचे मिले हैं।

प्रथमदृष्टया आकाशीय बिजली से मौत होना सामने आया है। इनके दो बेटे हैं जो इंदौर में रहते हैं। गांव में रहने वाले स्वजनों ने देरशाम इनके नहीं लौटने पर इनकी तलाश की थी, लेकिन पता नहीं चल पाया था।

मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि शनिवार शाम को वर्षा होने पर दोनों लोग पेड़ के नीचे आए होंगे। बिजली गिरने से इनकी मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.