Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत सरकार का बड़ा कदम, रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर में विदेशी एआई मॉडल्स के इस्तेमाल पर रोक की तैयारी... भाई दूज पर नहीं खरीदे नए कपड़े? इन आसान फैशन ट्रिक्स से पुराने कुर्ते को दें एकदम नया और स्टाइलिश लु... शुभमन गिल के खराब फॉर्म पर मुरली कार्तिक का बड़ा बयान, SENA देशों में सफल होने के लिए तकनीक बदलने की... नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष के बीच फारूक अब्दुल्ला का बड़ा कदम, मंत्रियों के साथ जुड़ेंगे एनस... इंदौर कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरों पर छलका दिलजीत दोसांझ का दर्द, लाइव आकर कहा— 15 नवंबर को जरूर आऊंग... सीआईएससीई ने जारी किया ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल, 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो... कॉफी विद करण में आने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को मिल रही आलोचनाओं पर फिल्ममेकर करण जौ... भाई दूज पर राशि के अनुसार दें गिफ्ट, बहन की चमकेगी किस्मत— जानिए मेष से मीन तक के खास ज्योतिषीय उपाय उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट...

दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई तबाही, 3 की गई जान; 23 घायल

68

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल रात एक भयंकर तूफान आया. इस तुफान में काफी धूल भरी आंधी चली. तुफान से जुड़ी घटनाओं में 19 साल की एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 23 अन्य घायल हो गए. साथ ही, कई जगहों पर तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए और दीवारों के कुछ हिस्से गिर गए. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार देर रात आई धूल भरी आंधी के कारण कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो गई.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शाहीन बाग में 19 साल की शिरीन अहमद उस समय गंभीर रूप से घायल हो गईं, जब एक इमारत की दीवार का एक हिस्सा उनके ऊपर गिर गया. गंभीर रूप से घायल शिरीन को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में बगल की इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पश्चिमी दिल्ली में भी एक व्यक्ति की मौत

इसके अलावा पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में जनकपुरी फ्लाईओवर के पास एक पेड़ की शाखा गिरने से दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि क्रेन की मदद से शाखा को हटा दिया गया और इस घटना के शिकार हुए जयप्रकाश को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन उसमें सवार लोग सुरक्षित हैं.

पेड़ गिरने से एक मजबूर की मौत

तीसरी घटना रात करीब 11 बजे केएन काटजू मार्ग पर आईबी ब्लॉक के पास हुई, जहां एक पेड़ गिरने से एक मजदूर उसके नीचे फंस गया. हरिओम नाम के इस मजदूर को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अधिकारियों के अनुसार, उन्हें पेड़ों, बिजली के खंभों के उखड़ने और होर्डिंग के गिरने की घटनाओं के संबंध में 152 फोन कॉल आए, जिनमें से 130 दिल्ली अग्निशमन विभाग (डीएफएस) को की गई थीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.