Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

हैकर्स से सिक्योर रखना है फोन-लैपटॉप? तो सरकार के बताए ये टूल्स करें यूज

37

साइबर अटैक की घटनाएं बढ़ने की वजह से लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं, लोगों के साथ हो रहे फ्रॉड को देखते हुए भारत सरकार भी लोगों को जागरूक करने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है. मैलवेयर, बॉट्स और ऑनलाइन खतरों से आपको और आपके डिजिटल डिवाइस (स्मार्टफोन, डेस्कटॉप और लैपटॉप) को बचाने के लिए सरकार भी कुछ टूल्स बता रही है जिन्हें इस्तेमाल करने से आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं.

साइबर स्वच्छता केंद्र पहल के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने कुछ ऐसे टूल्स के बारे में जानकारी दी है जो फोन और लैपटॉप जैसे डिवाइस को सेफ रखने में आपकी मदद कर सकते हैं और सबसे खास बात यह है कि ये सभी टूल्स विंडोज और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध हैं.

Laptop Security: ये टूल्स करें इस्तेमाल

विंडोज लैपटॉप से हानिकारक मैलवेयर और बॉट्स को हटाने के लिए सरकार ने तीन एंटीवायरस के नाम बताए हैं जो आपके लैपटॉप या फिर कंप्यूटर को सेफ रखने में मदद कर सकते हैं. पहले एंटीवायर का नाम K7 Security, दूसरे एंटीवायर का नाम eScan Antivirus और तीसरे एंटीवायरस का नाम Quick Heal है.

Mobile Security: ये हैं काम के टूल्स

एंड्रॉयड यूजर्स भी अगर फोन से खतरनाक बॉट्स को हटाना चाहते हैं तो सरकार ने इसका भी समाधान बताया है, सरकार ने eScan Antivirus के बारे में बताया है जो खतरनाक बॉट्स से बचाने में मदद कर सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.